पढ़े हंसी के बेताज बादशाह चार्ली चैपलिन के 12 विचार

हॉलीवुड एक्टर, फिल्ममेकर और हंसी के बेताज बादशाह चार्ली चैपलिन का आज 16 अप्रैल को जन्मदिन है। चार्ली चैपलिन ऐसे कालकार थे जिन्होंने बिना एक शब्द बोले पुरी दुनिया को हंसाया। ब्लैक एंड वाइट दुनिया में उन्होंने अपनी एक्टिंग में कॉमेडी के रंग बिखेरे थे। चार्ली का जन्म 16 अप्रैल 1889 को लंदन में हुआ था। जन्मदिन के खास मौके पर पढ़िए उनके 12 विचार जो खुशी से जीने की वजह हैं। चार्ली चैपलिन के विचार 1. जिन्दगी बढ़िया हो सकती है अगर लोग आपको अकेला छोड़ दें। 2. दुष्ट दुनिया में कुछ भी स्थायी नहीं है, हमारी मुसीबतें भी

Read More

FBI के पूर्व निदेशक ने डोनाल्ड ट्रंप के बताया राष्ट्रपति पद के लिए अयोग्य

एफबीआई के पूर्व निदेशक जेम्स कॉमी ने एबीसी को दिये एक साक्षात्कार में कहा कि डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति पद के लिए नैतिक रूप से अयोग्य हैं। एबीसी के मुताबिक कोमी ने ट्रंप के लिए कहा कि मैं उनके मानसिक रूप से अक्षम या मनोभ्रम के शुरुआती चरण में होने को लेकर कही जा रही बातें नहीं मानता। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि वह स्वास्थ्य कारणों से राष्ट्रपति पद के लिए अयोग्य हैं। मुझे लगता है कि वह नैतिक रूप से इस पद के लिये अयोग्य हैं। कोमी ने कहा कि हमारे राष्ट्रपति को उन मूल्यों के प्रति सम्मान

Read More

टॉप सीपीसी अधिकारी के साथ NSA डोभाल ने की बातचीत

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने चीन की सत्तारूढ़ सीपीसी के शीर्ष अधिकारी यांग जेइची के साथ शंघाई में वार्ता की। इस दौरान दोनों पक्षों ने पिछले वर्ष के डोकलाम गतिरोध के बाद उच्चस्तरीय बातचीत जारी रखने पर सहमति जताई। भारतीय दूतावास की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, भारत और चीन के बीच नियमित उच्चस्तरीय वार्ता के तहत डोभाल ने दौरा किया। विज्ञप्ति में बताया गया, ”बातचीत में द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और परस्पर हित के अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई। दोनों पक्ष उच्च स्तरीय वार्ता जारी रखने पर सहमत हुए। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और रक्षा मंत्री निर्मला

Read More

भारतीय शेफ रोजी को भी मिला प्रिंस हैरी-मेघन की शादी का इनविटेशन

भारतीय मूल की एक शेफ और सामाजिक उद्यमी रोजी गिंडे को ब्रिटिश राजघराने से शादी का निमंत्रण मिला है। रोजी ने बताया कि उन्हें राजपरिवार से एक लिफाफा मिला, जिसे उन्होंने उसे खोला तो उसमें अगले महीने होने वाली प्रिंस हैरी एवं मेघन मरकल की शादी का निमंत्रण था। ब्रिटेन में जन्मीं 34 वर्षीय रोजी गिंडे पंजाब से संबंध रखती हैं। वह उन 1200 आम लोगों में हैं जिन्हें अपने समुदाय के बीच उल्लेखनीय योगदान के लिए शादी में आमंत्रित किया गया है। गिंडे बिस्किट बनाने वाली कंपनी ‘मिस मैकरून’ की फाउंडर हैं। उनकी कंपनी अपना प्रॉफिट युवाओं के रोजगार

Read More

सीरिया पर अमेरिका का हवाई हमला; ब्रिटेन और फ्रांस ने भी की सैन्य कार्रवाई

सीरिया में जारी संकट पर अमेरिका और रूस के बीच तनातनी और बढ़ गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन ने सीरिया में हमले किये हैं और यह जारी है। वहीं रूस ने तीनों देशों की कार्रवाई पर चेतावनी देते हुए कहा कि इसका नतीजा युद्ध हो सकता है। सीरिया के मसले पर देश को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा, ”कुछ समय पहले हमने अमेरिका के सैन्य बलों को आदेश दिया है कि सीरिया के तानाशाह बशर अल असद की रासायनिक क्षमता को निशाना बनाते हुए हमले करें.” ट्रंप ने रूस को

Read More

जिराफ को लगी भूख, कार में घुसकर ऐसे खाया खाना

यूनाइटिड किंगडम के मिडलैंड्स सफारी पार्क से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। दरअसल यहां कार के अंदर खिड़की के जरिए एक जिराफ ने अपना सिर घुसा लिया। इस पूरी घटना का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। यहां मिडलैंड्स सफारी पार्क में यात्री घूमते हैं और कार से जानवरों को खाना खिलाता है।  यहां यात्रियों को जानवरों को खाना खिलाने की इजाजत है, लेकिन उस परिस्थिति में कार की खिड़कियां आधी बंद होनी चाहिए। ऐसा ही कुछ इस कपल के साथ हुआ। कपल जिराफ को खाना खिलाना चाहते थे, लेकिन भूखा जिराफ खाना देखकर कार के अंदर अपना सिर घुसाकर

Read More

चांद पर आलू उगाने की जुगत में चीन

ऐसा लग रहा है कि चीन अब चांद में आलू उगाने की जुगत में है। क्योंकि चीन अपने नए चंद्रयान ‘चांग ई -4 लूनार’ को लेकर बड़ी योजना बनाने में जुटा है। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ने सूचना दी है चीन इस साल चांग ई -4 लूनार यान के जरिये चंद्रमा पर आलू और एक फूल के पौधे के बीज और रेशम कीट के अंडाणुओं को भेजने की योजना बना रहा है। इसका उद्देश्य चंद्रमा पर जैविक अनुसंधान करना है। सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ की खबर के मुताबिक इस अनुसंधान के तहत आलू और अरबीडोफिसिस के बीजों और संभवत:

Read More

मां-बाप के मरने के चार साल बाद हुआ इस बच्चे का जन्म

चीन में बच्चे के जन्म से जुड़ा एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां बच्चे का जन्म उसके माता-पिता की मृत्यु के 4 साल बाद हुआ। दरअसल इस बच्चे के माता-पिता की एक कार दुर्घटना में मौत हो गई थी। चार साल बाद सरोगेसी की मदद बच्चे जन्म हुआ। चीनी मीडिया के अनुसार 2013 में एक्सिडेंट में मारे गए जोड़े ने आईवीएफ के माध्यम से एक बच्चे को जन्म देने के लिए भ्रूण जमा किए थे। दुर्घटना के बाद भ्रूण का इस्तेमाल करने की अनुमति के लिए बच्चे के दादा-दादी को काफी लंबी कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी। भ्रूण को चीन

Read More

पाक SC ने पूर्व PM नवाज शरीफ को सार्वजनिक

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को सार्वजनिक पद संभालने से आजीवन भर के लिए अयोग्य करार दिया है। इसका मतलब ये हुआ कि अब वह जिंदगी में कभी भी सियासत नहीं कर पाएंगे। यह ख़बर न्यूज़ चैनलों के हवाले से सामने आयी है। 67 वर्षीय नवाज शरीफ को अघोषित आय के स्त्रोत को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल जुलाई में पद पर रहने से अयोग्य करार दिया था। लेकिन, नवाज शरीफ सत्ताधारी पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) को अपने नियंत्रण में रखा हुआ था। शुक्रवार का यह शरीफ के पद से अयोग्यता पर संशय की स्थिति को

Read More

दुबई कोर्ट ने दो भारतीयों को सुनाई 500 साल से ज्यादा की सजा

दुबई के एक कोर्ट ने चौंकाने वाला फैसला सुनाया है। कोर्ट ने रविवार को दो भारतीयों को करोड़ो डॉलर की धोखाधड़ी करने के जुर्म में 517 साल जेल में कैद की सजा सुनाई। इन दोनों पर लोगों के द्वारा निवेश किए गए 200 मिलियन डॉलर का घोटला करने संबंधित 515 मामले दर्ज किए गए हैं। क्या है मामला…. भारत के रहने वाले 37 वर्षीय सिडनी लिमोस और उनके अकाउंट स्पेशलिस्ट 25 वर्षीय रियान डिसूजा ने विदेशी मुद्रा व्यापार की कंपनी ‘एक्सेंशियल’ में 25 हजार डॉलर के निवेश पर 120 प्रतिशत का न्यूनतम सालाना रिटर्न देने का वादा किया था। जिसके

Read More

Scroll Up