भारत और चीन की सब्सिडी रोकना चाहते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

उन्होंने कहा कि ये सभी देश खुद को विकासशील देश कहते हैं और इस श्रेणी में वह सब्सिडी पाते हैं। ट्रंप ने आगे कहा- “हमें उन्हें पैसे देने पड़ते हैं। ये सभी चीजें मुर्खतापूर्ण हैं। हम इसे रोकने जा रहे हैं। हमने इसे रोक दिया है।” श्रोताओं की शाबाशी के बीच उन्होंने कहा- “हम भी विकासशील देश हैं, ओके? जैसा कि मैं सोचता हूं, हम एक विकासशील देश हैं। मैं इस श्रेणी में लाना चाहता हूं क्योंकि हम भी आगे बढ़ रहे हैं। हम किसी भी देश को मुकाबले तेजी के साथ आगे बढ़ रहे हैं।” डब्ल्यूटीओ पर हमला करते

Read More

होमविदेश मतभेद के बाद रक्षा मंत्री मैटिस को हटाना चाहते हैं

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रक्षा मंत्री जिम मैटिस के साथ जबरदस्त मतभेदों के कारण उन्हें हटाना चाहते हैं। द वॉशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि मैटिस को हटाने की अटकलें अब पहले से काफी ज्यादा वास्तविक हैं। मशहूर खोजी पत्रकार बॉब वुडवर्ड की आगामी किताब ‘फियर : ट्रंप इन द व्हाइट हाउस’ में खुलासों के बाद इन अटकलों को बल मिला है। बहरहाल, ट्रंप ने रिपोर्ट प्रकाशित होने के तुरंत बाद ऐसे किसी कदम से इनकार किया और कहा कि

Read More

दुल्हन की पोशाक जितनी ज्यादा छोटी उतना ज्यादा जुर्माना लगेगा

यह खबर इटली में छोटे कपड़े पहनकर शादी करने वाली दुल्हनों को मायूस कर सकती है क्यों कि अब उन्हें ‘डिसेंसी टैक्स’ (सभ्यता कर) के तौर पर अधिक धन देना होगा। एक इतालवी पादरी ने इसकी सिफारिश की है और कहा है कि छोटे कपड़े पहनकर शादी करने वाली दुल्हनों को अपनी शादी के लिए ‘डिसेंसी टैक्स’ के रूप में अधिक भुगतान करना चाहिए। वेनिस के पास ओरिगो के फादर क्रिस्टियानो बॉबो ने कहा कि चर्च में इस तरह का प्रावधान होना चाहिए कि जो दुल्हन जितने छोटे कपड़े पहने उससे उतना ही अधिक धन ‘डिसेंसी टैक्स’ के तौर पर

Read More

भारत से चोरी हुई 800 साल पुरानी बेशकीमती दो मूर्ति फिर

दो अमेरिकी संग्रहालयों में प्रदर्शित भारत से चुराई गईं हजारों डॉलर की दो प्राचीन मूर्तियां अमेरिका ने भारत को लौटा दी हैं। दोनों मूर्तियां मंगलवार को न्यूयार्क में वाणिज्य दूतावास में एक कार्यक्रम में भारत के महावाणिज्य दूत संदीप चक्रवर्ती को मैनहट्टन जिला आर्टनी साइरस वेंस जूनियर ने सौंपीं। चक्रवर्ती ने इस प्रयास की सराहना की है। पहली मूर्ति लिंगोधभवमूर्ति 12 वीं सदी की है। भगवान शिव की ग्रेनाइट से निर्मित यह ऐतिहासिक मूर्ति चोल काल की है। फिलहाल इसकी कीमत 225,000 डॉलर आंकी गई है। इसे तमिलनाडु से चुराया गया था और अलबामा के बर्मिंघम संग्रहालय में प्रदर्शित किया

Read More

जापान में भूकंप के बाद भूस्खलन

जापान के उत्तरी द्वीप होक्काइडो में गुरुवार तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमान पर 6.7 मापी गयी। न्यूज एजेंसी रायटर के मुताबिक जापान की सरकारी टेलीविजन एनएचके की रिपोर्ट के अनुसार भूकंप के कारण भूस्खलन की चपेट में आने से 12० लोग घायल हो गये तथा 19 लोग लापता हैं। सरकारी टेलीविजन के अनुसार अत्सुमा शहर के ग्रामीण क्षेत्र में पर्वतश्रेणी के साथ लंबी दूरी तक भूस्खलन फुटेज में देखा जा सकता है। शुरुआती रिपोर्ट में किसी के मौत की सूचना नहीं है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक व्यक्ति की सीढ़ियों से गिरने के

Read More

एयरलाइंस के विमान में कई यात्री बीमार

अमेरिका के न्यूयॉर्क अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर उतरे अमीरात एयरलाइंस के एक विमान में 1० यात्री बीमार मिले जिन्हें यहां के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विमान 14 घंटे का सफर तय कर यहां पहुंचा था। न्यूयॉर्क सिटी मेयर के कायार्लय के प्रवक्ता राउल कंट्रेरास ने बताया कि अमीरात एयरलायंस का विमान 2०3, बुधवार सुबह करीब नौ बजे यहां उतरा। विमान में कम से कम 521 यात्री सवार थे जिसमें 19 लोगों ने अस्वस्थ महसूस किया। अस्वस्थ 19 यात्रियों में नौ लोगों ने अस्पताल में भर्ती होने से इंकार कर दिया। रोग नियंत्रण एवं निवारण केंद्र(सीडीसी)की ओर से जारी बयान

Read More

लोकतंत्र को बचाना हथियारों की दौड़ में शामिल होने जैसा:

फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कहा है कि सोशल मीडिया पर फर्जी खबरे फैलाने वाले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में  लोकतंत्र को बचाना हथियारों की दौड़ में शामिल होने जैसा है। जुकरबर्ग ने कहा, फेसबुक की कोशिशों के बावजूद सोशल मीडिया पर ऐसे लोग हैं, जिनके पास पैसे की कमी नहीं है और जो समय के साथ चालाक होते जा रहे हैं। ऐसे में उनसे मुकाबला करने के लिए हमें हर दिन तकनीकी रूप से ज्यादा मजबूत होना पड़ रहा है। जुकरबर्ग ने कहा कि जब आप लोगों को जोड़ने की कोशिश करते हैं तो आपको अच्छाई

Read More

भारत का चाबहार को प्रतिबंध से दूर रखने पर जोर रहेगा

भारत ईरान में चाबहार बंदरगाह परियोजना को अमेरिकी प्रतिबंध के दायरे से बाहर रखने की पुरजोर वकालत करेगा। अमेरिका के साथ 6 सितंबर को रणनीतिक रूप से अहम टू प्लस टू वार्ता में भारत इस मामले में अपना पक्ष जोरदार तरीके से रखेगा। भारत का मानना है कि अमेरिका ने दुनिया में उसकी भूमिका का व्यापक रूप से समर्थन किया है। दोनों देश एक दूसरे की चिंताओं का ख्याल रखते हुए अपनी रणनीतिक भागीदारी को मजबूत बना रहे हैं। सैन्य और व्यापारिक, रणनीतिक साझेदारी नया मुकाम हासिल कर रही है। विशेष संबंधों को ख्याल में रखते हुए भारत को उम्मीद है

Read More

रायटर के दोनों कैद पत्रकारों को रिहा करे म्यांमार:

अमेरिकी उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने म्यांमार से संवाद समिति रायटर के दो संवाददाताओं को दोषी करार देने और उन्हें सात वर्ष कैद की सजा सुनाने के अदालती आदेश को बदलने तथा उन्हें तत्काल रिहा करने को कहा है। पेंस ने मंगलवार को एक ट्विटर पोस्ट में लिखा, ‘वा लोन और क्यूओ सो ओ (रायटर संवाददाता) का मानवाधिकारों के उल्लंघन और सामूहिक हत्याओं का खुलासा के लिए उनकी सराहना की जानी चाहिए ना कि उन्हें कारावास में डाला जाना चाहिए। एक मजबूत लोकतंत्र के लिए धर्म की स्वतंत्रता और प्रेस की स्वतंत्रता आवश्यक है।’ गौरतलब है कि म्यांमार की एक अदालत

Read More

विद्रोहियों के गढ़ इदलिब पर हमला नहीं करे सीरिया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद और उनके सहयोगियों ईरान और रूस को सीरियाई विद्राही के कब्जे वाले इदलिब प्रांत पर ‘बेतहाशा हमला’ नहीं करने की चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा है कि इससे हजारों लोग मारे जा सकते हैं। ट्रम्प ने सोमवार को एक ट्वीट में कहा, ‘रूसी और ईरानी इस संभावित मानव त्रासदी में भाग लेकर गंभीर मानवीय भूल करेंगे। इसमें हजारों लोग मारे जा सकते हैं। ऐसा होने नहीं दो।’ इससे पहले ईरान ने सोमवार को आतंकवादियों से इदलिब को पूरी तरह खाली करने की चेतावनी दी थी। ईरान असद का

Read More

Scroll Up