आसिया बीबी को मृत्युदंड के खिलाफ अंतिम आज फैसला सुनाएगा सुप्रीम कोर्ट

पाकिस्तान की सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी एक अनुपूरक सूची के मुताबिक आसिया बीबी को मृत्युदंड के खिलाफ अंतिम अपील पर बुधवार को सुबह 9 बजे अंतिम फैसला सुनाया जाएगा। मामले में निर्णय मुख्य न्यायाधीश साकिब निसार की अगुवाई वाली विशेष तीन सदस्यीय पीठ करेगी। पीठ के अन्य सदस्यों में न्यायाधीश मजहर आलम खान व आसिफ सईद खोसा हैं। बता दें कि आसिया बीबी को ईशनिंदा के आरोप में ट्रायल कोर्ट ने नवंबर 2010 को मृत्युदंड की सजा सुनाई थी। लाहौर हाईकोर्ट ने अक्टूबर 2012 को इस फैसले पर सहमति जताई थी। असिया बीबी की अपील इसी फैसले को चुनौती देती

Read More

‘कारवां’ को देश पर आक्रमण करार दिया, कहा- वापस लौटें वर्ना संघर्ष होगा

होंडुरास में बेतहाशा गरीबी और बेरोजगारी के चलते मध्य अमेरिका से मैक्सिको होते हुए अमेरिका में प्रवेश के इरादे से चला प्रवासियों का कारवां लगातार अमेरिका की तरफ बढ़ रहा है। दूसरी तरफ अमेरिका में मध्यवर्ती चुनाव नवंबर में होने हैं। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक इसे देखते हुए सतर्कता बढ़ाने के मकसद से देश में 5000 से ज्यादा सैन्य टुकड़ियों को दक्षिणी सीमा पर भेजा जाएगा। राष्ट्रपति ट्रंप ने इसे देश पर आक्रमण करार दिया है। ट्रंप इस कार्रवाई के जरिए मध्यवर्ती चुनाव में दक्षिण पंथियों के सामने सख्त संदेश रखना चाह रहे हैं। प्रवासियों का यह

Read More

गीत बजाने पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को नोटिस

अमेरिका में शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक राजनीतिक रैली के दौरान अपने लोकप्रिय ‘हैपी’ गीत बजाने पर अमेरिकी रैपर फैरेल विलियम्स ने ट्रंप को कानूनी नोटिस भेजा है। उसी दिन पिट्सबर्ग में यहूदियों के एक प्रार्थनास्थल पर गोलीबारी हुई थी। विलियम्स के वकील ने इलिनोयस के मर्फीसबोरो में एक जनसभा के दौरान उनके ‘डिस्पिकेबल मी 2’ गीत बजाने पर राष्ट्रपति को विरोध जताते हुए एक पत्र भेजा है। इस जनसभा से कुछ ही घंटे पहले यहूदियों के प्रार्थना स्थल ‘ट्री ऑफ लाइफ’ में भीषण गोलीबारी हुई थी, जिसमें 11 लोगों की मौत हुई थी। उन्होंने लिखा, ‘एक

Read More

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज दो देशों की यात्रा के पहले चरण में कतर पहुंचीं

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज कतर के साथ भारत के संबंधों को मजबूत बनाने के वास्ते चर्चा और निर्णयों को आगे बढ़ाने के लिए यहां पहुंचीं। कतर और कुवैत की चार दिवसीय यात्रा के पहले चरण में यहां आई सुषमा ने कतर के विदेश मंत्री और उप प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी से चर्चा करेंगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया कि विदेश मंत्री की कतर की यह पहली यात्रा है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा,”विदेश मंत्री कतर के अमीर से मिलेंगी और विदेश मंत्री के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगी । वह भारतीय समुदाय के लोगों से

Read More

जब बेशकीमती सैंडल का सुरक्षा गार्ड बना कोबरा

अगर किसी स्टोर में बेशकीमती रत्नों से जड़ी सैंडल रखी होगी, तो उसकी सुरक्षा को वो गंभीरता से लेंगे ही। मगर लंदन में शायद दुनिया का इकलौता ऐसा स्टोर है, जिसने सुरक्षा की जिम्मेदारी खतरनाक कोबरा सांप को सौंप दी। वर्ष 2007 में ब्रिटेन के लंदन के स्टोर ‘हारोड्स’ रूबी लगी सैंडल अभी भी सुरक्षित है। इस स्टोर के छिपे हुए इतिहास को एक टीवी डॉक्यूमेंट्री में दिखाया गया है। स्टोर की सबसे कीमती वस्तु : स्टोर के पूर्व सुरक्षा गार्ड उस समय को याद करते हुए कहते हैं कि वह एक असाधारण अनुभव था। उनके मुताबिक उस समय स्टोर

Read More

उड़ान भरते ही क्रैश हुई लायन एयर की फ्लाइट ,188 लोग थे सवार

इंडोनेशिया का लॉयन एयर यात्री विमान सोमवार को जकातार् से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 188 लोग सवार थे। अधिकारियों का कहना है कि बचाव एवं खोज अभियान जारी है। इंडोनेशिया के आपदा प्रबंधन बोर्ड के प्रमुख सुतोपो पुरवो नुग्रोहो ने ट्वीट कर कहा, “कारावांग के समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हुए लॉयन एयर जेटी 610 विमान के कई टुकड़े बरामद किए गए हैं।” नुग्रोहो ने कहा कि इस कियाफती विमना में 178 वयस्क, एक बच्चा, दो नवजात, दो पायलट और पांच फ्लाइट अटेंडेंट थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खोज एवं बचाव एजेंसी बसारनस और परिवहन मंत्रालय इस

Read More

श्रीलंका में सत्तापलट: रानिल विक्रमसिंघे बर्खास्त

श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने शुक्रवार को एक नाटकीय घटनाक्रम में प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे को बर्खास्त कर दिया है और उनकी जगह पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे को नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। सिरीसेना और विक्रमसिंघे के बीच आर्थिक और सुरक्षा नीतियों पर मतभेद के बाद यह घटनाक्रम सामने आया है। इससे पहले सिरीसेना की पार्टी ने अचानक से सत्तारूढ़ गठबंधन से समर्थन वापस ले लिया था। राष्ट्रपति कार्यालय के बयान में कहा बया, राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे को बर्खास्त कर उनकी जगह पूर्व

Read More

14 आतंकवादियों को सुनाई मृत्युदंड की सजा पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने

पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने प्रतिबंधित आतंकवादी समूह के 14 आतंकवादियों को मृत्युदंड देने की पुष्टि की है। सेना ने यह जानकारी दी। पाकिस्तानी सेना की मीडिया इकाई इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि सैन्य अदालत द्वारा आठ अन्य को जेल भेजा गया। ये आतंकवादी सशस्त्र सेना और कानून प्रवर्तन एजेंसियों पर हमला करने के अलावा, निदोर्ष लोगों को मारने, पाकिस्तानी संस्थानों और पाकिस्तान टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (पीटीडीसी) होटल को क्षतिग्रस्त करने के जिम्मेदार हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पाकिस्तानी सेना की मीडिया इकाई के बयान के हवाले से कहा, “उन्होंने 22 लोगों की

Read More

पांच भारतीय सहित नौ लोग कराची बंदरगाह पर एक साल से फंसे हैं

पाकिस्तान के कराची बंदरगाह पर पांच भारतीयों सहित मालवाहक जहाज के चालक दल के नौ सदस्य एक साल से अधिक समय से अपने जहाज पर फंसे हैं, क्योंकि इन लोगों पर करीब 3,00,000 डॉलर का बकाया है। भारत के अलावा इनमें दो म्यामां के और एक-एक सूडान और केन्या के नागरिक हैं। पाकिस्तान के चार नागरिक भी जहाज पर मौजूद हैं, लेकिन देश का नागरिक होने के कारण उन्हें जहाज से उतरने की अनुमति है। चालक दल के सदस्य मोहम्मद रेजो ने बताया कि मालवाहक जाहज एमवी मिशकी अगस्त 2017 में यहां पहुंचा था और तभी से यहां खड़ा है,

Read More

हिलेरी क्लिंटन को बम का पैकेट भेजने वाला संदिग्ध गिरफ्तार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, पूर्व उप राष्ट्रपति जो बाइडेन, पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन समेत विभिन्न मौजूदा और पूर्व अधिकारियों को विस्फोटक वाले पैकेट भेजे जाने के सिलसिले में अमेरिकी अधिकारियों ने फ्लोरिडा में एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। इस बीच खुफिया एजेंसी एफबीआई ने सीरियल बम बनाने वाले की तलाश तेज कर दी है। तलाशी अभियान खास कर फ्लोरिडा में चलाया जा रहा है। कम से कम 10 पाइप बम बरामद किए जा चुके हैं, जो अमेरिका के मौजूदा और पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों को भेजे जा रहे

Read More

Scroll Up