दुल्हन के लिए शादी एक खास दिन होता है और इसे स्पेशल बनाने के लिए वो क्या कुछ नहीं करती। इसके लिए महीनों पहले से प्लानिंग शुरू हो जाती है। कपड़ों से लेकर मेकअप तक हर चीज स्पेशल देखी जाती है। यही नहीं इसके लिए वेडिंग प्लानर भी रखे जाते हैं। शादी को स्पेशल बनाने का चीन का यह मामला अपने आप में अलग है। यहां दुल्हन ने एंट्री के लिए ऐसा तरीका निकाला कि सभी देखकर दंग रह गए। दुल्हन की इस एंट्री का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शंघाईस्ट फेसबुक पेज पर इसे शेयर किया
Category: विदेश
ब्वॉयफ्रेंड को मारने आई थी महिला, यूट्यूब से भी थी नाराज
अमेरिका में यूट्यूब के मुख्यालय में गोलीबारी मामले में नया खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि संदिग्ध महिला शूटर अपने ब्वॉयफ्रेंड को मारने वहां पहुंची थी। इस हमले में उसके ब्वॉयफ्रेंड समेत चार लोग घायल हैं। हमले के बाद महिला ने भी खुद को गोली मार ली। हमलावर का नाम नसीम अगदम था जो 39 साल की थी। पुलिस फिलहाल इसी एंगल से जांच कर रही है। अफसरों का कहना है कि यह गोलीबारी की वजह घरेलू झगड़ा हो सकता है। इसे आतंकी हमला नहीं माना जा रहा है। इसके अलावा यह भी कहा जा रहा कि वह
पति के लिंग परिवर्तन कराने से रद्द हुई शादी, दंपति ने अदालत में लगाई गुहार
सिंगापुर में पति के लिंग परिवर्तन की सर्जरी कराने के कारण विवाह रद्द किए जाने के फैसले को दंपति ने कानूनी चुनौती दी है। पिछले साल सरकार ने दंपति का विवाह रद्द करते हुए कहा था कि सर्जरी कराने से ये समान लिंग वाला मामला हो गया है जो सिंगापुर के कानून के तहत अवैध है। स्ट्रेट्स टाइम्स के मुताबिक, दंपति फैथ और बायस वोल्टा की शादी वर्ष 2015 में पुरूष और महिला के तौर पर हुई थी। पति फैथ ने इसके बाद सर्जरी से लिंग परिवर्तन करा लिया और राष्ट्रीय पहचान पत्र में खुद को महिला के तौर पर
आपस में टकराई दो बसें, सात भारतीय समेत 15 की मौत
दक्षिण कुवैत में रविवार को दो बसों की टक्कर में सात भारतीयों समेत एक तेल कंपनी के 15 कर्मचारियों की मौत हो गई। जबकि दो भारतीय घायल हैं जिनमें से एक की हालत गंभीर है। हादसे में एक कुवैती नागरिक भी घायल हुआ है। सरकारी कुवैत ऑयल कंपनी (केओसी) ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब कर्मचारियों को ले जा रही दो बसों में बर्गन ऑयल फील्ड के पास टक्कर हो गई। केओसी के मोहम्मद अल-बसरी ने बताया कि मारे गए लोगों में सात भारतीय, पांच मिस्र के नागरिक और अन्य तीन पाकिस्तानी थे। दमकल विभाग के प्रवक्ता कर्नल
नेल्सन मंडेला की पूर्व पत्नी विनी का 81 साल की उम्र में निधन
नेल्सना मंडेला की तलाकशुदा पत्नी विनी मैडिकिज़ेला मंडेला की सोमवार को जोहान्सबर्ग के नेटकेयर मिलपार्क अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। विनी मंडेला खुद भी रंगभेद विरोधी नेता थीं। उनके निधन की खबर उनके सहायक ने दी। इस साल की शुरुआत से ही वो कई बार अस्पताल में भर्ती होती रही थीं। सोमवार को परिवार की मौजूदगी में उन्होंने आखिरी सांसें लीं। 1958 में हुई थी शादी नेल्सन मंडेला से उनकी शादी 1958 में हुई थी। शुरू में नेल्सन मंडेला के साथ और बाद में उनसे खुद रंगभेद के खिलाफ लड़ती रहीं। उनके इन्हीं कोशिशों की वजह
हाफिज सईद की पार्टी MML को आतंकी संगठन घोषित किया
मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड और जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद को अमेरिका ने तगड़ा झटका दिया है। अमेरिका ने मंगलवार को मिल्ली मुस्लिम लीग(MML)को एक आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है। एमएमएल मोस्ट वांटेड आतंकी हाफिज सईद के नेतृत्व वाले आतंकवादी संगठन जमात- उद दावा का राजनीतिक मोर्चा है। अमेरिका ने एमएमएल के साथ इसके सात सदस्यों को भी विदेशी आतंकवादी घोषित किया है। इसका मतलब है कि पाकिस्तान की राजनीति में अपने पैर जमाने की कोशिश में जुटे हाफिज सईद ने जिस राजनीतिक पार्टी का गठन किया था वह अब अमेरिका के आतंकी संगठनों की लिस्ट में शामिल
चीनी स्पेस स्टेशन धरती के वायुमंडल में पहुंचते ही क्रैश, प्रशांत महासगर में गिरा
चीन का स्पेस स्टेशन ‘द तियांगोंग-1’ दो साल से अंतरिक्ष में बेकार घूम रहा था। इस स्पेस स्टेशन के धरती पर गिरने की आशंका जताई जा रही थी। स्पेस स्टेशन में भारी मात्रा में जहरीले रसायन होने के कारण खतरा बना हुआ था। लेकिन राहत की खबर यह है कि रविवार देर रात यह स्पेस स्टेशन धरती के वायुमंडल में पहुंचते ही क्रैश हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह स्पेस स्टेशन दक्षिण प्रशांत महासागर में गिरा। भारतीय समय के मुताबिक रविवार देर रात करीब 1.45 पर धरती के वायुमंडल में पहुंचा और धरती के वायुमंडल में पहुंचते ही क्रैश हो गया। ऐसी संभावनाएं जताई जा रही थी पहले ही
शुक्र ग्रह के बादलों में हो सकता है
वैज्ञानिकों का कहना है कि शुक्र ग्रह के बादलों में जीवन होने की संभावना है। वैज्ञानिक अध्ययन के कुछ मॉडलों की मानें तो ऐसा वक्त भी था जब करीब दो अरब वर्षों तक के लिए शुक्र पर पानी मौजूद था और वह रहने योग्य था। अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ विस्कोसिन मेडिसन के संजय लिमाये का कहना है, मंगल के मुकाबले यह बहुत लंबा समय है। नासा के एमिज रिसर्च सेंटर डेविड जे स्मिथ के अनुसार, पृथ्वी पर सामान्य तौर पर कई जीवाणु वातावरण से बाहर चले जाते हैं और 41 किलोमीटर की ऊंचाई पर भी जीवित मिलते हैं। खास तौर
वैज्ञानिको ने बनाया ऐसा कपड़ा जो किसी को नहीं दिखता,
समुद्री जीव’ स्कि्वड के गुण- स्वभाव से प्रेरित होकर वैज्ञानिकों ने एक ऐसा कपड़ा विकसित किया है जो गायब हो जाता है यानी किसी को भी दिखाई नहीं देता। यही नहीं यह कपड़ा अपने द्वारा प्रतिबिंबित किए जाने वाले ताप के तरीके में बदलाव कर सकता है। इस लिबास को उस उपकरण की मदद से भी नहीं देखा सकता जो रात में महीन और बारीक चीजों का भी पता लगा लेते हैं। यह सौम्य और महीन कपड़ा खींचे जाने या बिजली से चालू करने पर एक सेकेंड के अंदर अपनी सतहों को बहुत तेजी से सपाट बना या सिकोड़ सकता
भारतीय व्यक्ति के भोजनालय को एशिया का सर्वश्रेष्ठ रेस्तरां पुरस्कार
थाईलैंड के एक लोकप्रिय भारतीय व्यंजनों के रेस्तरां ने लगातार चौथे साल एशिया के सर्वश्रेष्ठ रेस्तरां का पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया है। बैंकाक में गागन आनन्द द्वारा संचालित’ गागन रेस्तरां ने चीन के मकाउ शहर के विन्न पैलेसेज ग्रैंड थियेटर में आयोजित कार्यक्रम में सालाना’ एशियाज 50 बेस्ट रेस्टोरेंट्स का वार्षिक पुरस्कार जीता। एशिया के रेस्तरां उद्योग के 300 शीर्ष लोगों के मतों के आधार पर 50 रेस्तरां का चयन किया गया। कोलकाता में जन्में आनन्द ने पुरस्कार स्वीकार करते हुए कहा कि हम परिवार बन चुके हैं और 50 सर्वश्रेष्ठ के छह वर्ष के दौरान यह सबसे अच्छी