चीन में एक बच्चे के साथ डरा देने वाला मामला सामने आया है। घटना के चीन के जियांग्सू प्रांत की है। घटना इतनी खतरनाक थी कि यदि फायर ब्रिगेड के लोग मौके पर नहीं पहुंचते तो शायद की उसकी एक आंख हमेशा के लिए खराब हो जाती। यह थी घटना- सोमवार को सुझोऊ नाम का लड़का अपनी जैकेट बिन जिप खोले ही जैकेट उतार रहा था कि तभी जैकेट की जिप में उसके आंख की पलक फंस गई। और यह इस कदर फंसी की बच्चा न जैकेट को नीचे कर पा रहा था। इसके बाद बच्चा बुरी तरह से रोने
Category: विदेश
दक्षिण अफ्रीका की अदालत ने गुप्ता के विमान के परिचालन पर लगाई रोक
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा से भ्रष्ट सौदा करने के आरोपी भारतीय मूल के एक कारोबारी परिवार द्वारा इस्तेमाल में लाए जा रहे निजी विमान के परिचालन पर यहां की एक अदालत ने रोक लगा दी है। बॉबाडियर ग्लोबल 6000 अभी कहां है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है लेकिन जोहानिसबर्ग के उच्च न्यायालय ने उसे उतारने और शहर के बाहरी इलाके में स्थित लानसेरिया हवाईअड्डे में रखने को कहा है। लोक प्रसारक एसएबीसी की खबर के मुताबिक गुप्ता परिवार इस विमान का इस्तेमाल करता रहा है और परिवार की तरफ से इसके इस्तेमाल पर रोक लगा
दक्षिण डोकलाम तक पहुंचने के लिए बनाई नई सड़क
डोकलाम को लेकर चीन की चालबाजी एक बार फिर सामने आई है। इस बार चीनी सैनिकों ने चालाकी दिखाते हुए दक्षिणी डोकलाम तक अपनी पहुंच बना ली है। चीन ने यहां एक नई सड़क बना ली है। इसी को लेकर चीन और भूटान का विवाद है। बता दें कि पिछले साल जून में चीन के सैनिक डोकलाम इलाके में सड़क बना रहे थे, जिसे भारतीय सैनिकों ने रोक दिया था। इसी वजह से दोनों देशों के सैनिक आमने-सामने आ गए थे और दोनों देशों के रिश्तों में तनाव आ गया था। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक डोकलाम में
ताइवान को लेकर अमेरिका पर भड़का चीन, कहा- अपनी गलती सुधारें
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के शीर्ष अधिकारियों को ताइवान में अपने समकक्षों से मिलने जाने संबंधी नये नियमों को मंजूरी दी जिसके बाद चीन ने अमेरिका से कहा कि वह ‘अपनी गलती को सुधारे। अमेरिकी प्रतिनिधि लोकतांत्रिक ताइवान की यात्रा करते रहे हैं और ताइवान के अधिकारी कभी-कभार व्हाइट हाउस आते रहे हैं लेकिन चीन की आपत्ति से बचने के लिए आमतौर पर इन मुलाकातों का ज्यादा प्रचार नहीं होता। शुक्रवार को ट्रंप ने ‘ताइवान ट्रैवल एक्ट पर हस्ताक्षर किए। इससे पहले यह अमेरिकी कांग्रेस में पारित हुआ था। यह अधिनियम अमेरिका और ताइवान के ‘सभी स्तरों के अधिकारियों
ट्रंप के चुनाव प्रचारकों पर लगा 5 करोड़ फेसबुक यूजर्स के डाटा चुराने का आरोप
फेसबुक ने डोनाल्ड ट्रम्प को वर्ष 2०16 के राष्ट्रपति चुनाव में जीत में कथित मदद करने वाली प्रचारक डाटा फर्म ‘कैम्ब्रिज ऐनलिटिकल’ को निलंबित कर दिया है। न्यूयॉर्क टाइम्स और लंदन के ऑब्जर्वर के अनुसार इस फर्म ने 5 करोड़ फेसबुक यूजर्स की निजी जानकारी चुराई थी और इस जानकारी को चुनाव के दौरान इस्तेमाल किया गया था। बीबीसी के अनुसार फेसबुक के उप कानूनी सलाहकार पॉल ग्रेवाल ने अपने ब्लॉग में कहा कि ग्रेवाल ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने तक निलंबन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर
चंद घंटे में चांद पर खोज डाले हजारों गड्ढे
आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस की कुशलता किसी से छिपी नहीं है। यह तकनीकी तंत्र अभी विकास कर रहा है और इसमें हर दिन एक नया आयाम जुड़ रहा है। ऐसा एक नया अध्याय इसमें तब जुड़ गया जब एआई ने चंद घंटों में ही चंद्रमा पर मौजूद गड्ढों की गिनती कर डाली। यह अध्ययन पेन्न स्टेट यूनिवर्सिटी के अरि सिलबर्ट और यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो के मोहम्मद अली दिब की अगूवाई में शोधकर्ताओं की टीम ने पेश किया। शोधकर्ताओं ने एआई के आकलन के आधार पर चंद्रमा पर मानव बस्ती बसाने और यहां रहने वालों को खतरनाक विकिरण से बचाने की तकनीक विकसित
पुतिन की बड़ी जीत, लगभग 76 फीसदी वोट मिलें, चौथी बार बनेंगे राष्ट्रपति
व्लादीमीर पुतिन चौथी बार रूस के राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं। रविवार को हुए राष्ट्रपति चुनाव में पुतिन को बड़ी जीत मिली है। राष्ट्रपति चुनाव के लिए लोगों ने जमकर मतदान किया था। राष्ट्रपति चुनाव में पड़े वोटों की गिनती लगभग पूरी हो गई है। रूस के सेंट्रल इलेक्शन कमीशन के अनुसार पुतिन को इसमें लगभग 76 फीसदी वोट मिले। पुतिन का रूस के राष्ट्रपति के तौर पर यह चौथा कार्यकाल होगा। वे अगले सालों यानी 2024 तक सत्ता पर काबिज रहेंगे। शुरूआती रूझानों के आने के बाद मॉस्को में एक रैली को संबोधित करते हुए पुतिन ने कहा कि वोटरों ने पिछले सालों की उपलब्धियों को पहचाना है। साथ
अंतरिक्ष में फैले कचरे के निपटारे के लिए ब्रिटिश वैज्ञानिकों ने बनाई मिसाइल
दुनिया के विभिन्न देशों ने समय-समय अंतरिक्ष में कई उपग्रह भेजे हैं। इनमें कुछ ऐसे है जिनका कार्यकाल पूरा हो चुका है, या कुछ खराब हो गए हैं। अंतरिक्ष विज्ञानियों के लिए बेकार हो चुके यह उपग्रह अब कचरे के बराबर हैं, मगर उनकी परेशानी यह है कि इन्हें अंतरिक्ष से वापस लाना संभव नहीं है। एक अन्य समस्या यह है कि अंतरिक्ष का यह कचरा भविष्य में छोड़े जाने वाले दूसरे उपग्रहों के लिए खतरा बन सकता है। ब्रिटिश इंजीनियरों ने एक ऐसी हार्पून मिसाइल बनाई है, जो अंतरिक्ष में चक्कर लगा रहे बेकार हो चुके उपग्रहों को समेट
बुजुर्गों को रस्ता समझने में दिक्कत का कारण पता चला
बुजुर्गों को अक्सर रास्ते समझने में दिक्कत होती है, कई बार तो वे खो जाते हैं। इसे उनकी उम्र का असर समझा जाता रहा है। मगर अब विशेषज्ञों ने इसके लिए जिम्मेदार कारण का पता लगाने का दावा किया है। एक अध्ययन में कहा गया है कि उम्र बढ़ने के साथ-साथ हमारे मस्तिष्क के रास्ते समझने वाले हिस्से की कोशिकाएं मृत हो जाती हैं, जिसके कारण बुजुर्गों को रास्ते याद नहीं रह जाते हैं। यह शोध जर्मन सेंटर फॉर न्यूरोडीजेनेरेटिव डिजीज के शोधकर्ताओं ने किया है। करंट बायोलॉजी पत्रिका में यह अध्ययन इसी गुरुवार को प्रकाशित हुआ है। शोधकर्ताओं का
ब्रिटेन की जज बोलीं, कर्ज देने में भारतीय बैकों ने तोड़े नियम
भारतीय शराब कारोबारी विजय माल्या के प्रत्यपर्ण के मामले की सुनवाई कर रही ब्रिटेन की न्यायाधीश ने शुक्रवार (16 मार्च) को कहा कि माल्या की किंगफिशर एयरलाइंस को कुछ कर्ज देने में कुछ भारतीय बैंक नियमों को तोड़ रहे थे और यह बात ‘बंद आंख से भी’ दिखती है। लंदन की वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत की न्यायाधीश एम्मा आर्बथनॉट ने पूरे मामले को ‘खांचे जोड़ने वाली पहेली’ (जिग्सॉ पज़ल) की तरह बताया जिसमें ‘भारी तादाद’ में सबूतों को आपस में जोड़कर तस्वीर बनानी होगी। उन्होंने कहा कि अब वह इसे कुछ महीने पहले की तुलना में ‘ज्यादा स्पष्ट’ तौर पर देख