महिलाओं की तरक्की में मोटापा नहीं आएगा आड़े

भारत का विमानन नियामक महानिदेशालय (डीजीसीए) अंततः अपने चार साल पुराने बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) मानदंडों को बदलने जा रहा है। केबिन क्र्यू और कॉकपिट के लिए चलाए जा रहे इस बॉडी मास इंडेक्स फॉर्मूले का डीजीसीए में भारी विरोध था इसे लिंग विरोधी भी माना जाता रहा है। लेकिन जल्द ही इसे एक समान कर दिया जाएगा। बता दें कि बीएमआई इंडेक्स पुरुष चालक दल और केबिन के कर्मचारियों के लिए अलग और महिला चालक दल और क्र्यू सदस्यों के लिए अलग- अलग था। जिसका लंबे समय से महिला कर्मचारियों द्वारा विरोध किया जा रहा था और इसे भेदभाव वाला भी कहा जाता था।

Read More

ब्रिटेन की सुरक्षा संस्था के परिसर में विस्फोट

काबुल में ब्रिटेन की एक निजी सुरक्षा संस्था के परिसर पर तालिबान द्वारा किए गए हमले में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है और 19 घायल हो गए। अधिकारियों ने मृतकों एवं घायलों की राष्ट्रीयता की पुष्टि किए बिना बुधवार को इसकी जानकारी दी। गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने मृतकों की संख्या की पुष्टि की लेकिन आशंका जताई कि यह संख्या बढ़ भी सकती है। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता वाहिद मजरूह ने बताया कि10 की मौत हुई और 19 घायलों को घटनास्थल से निकाला गया। गृह मंत्रालय और पुलिस दोनों ने कहा कि कार बम से हुआ

Read More

भारतीय वैज्ञानिक जगदीशचंद्र बसु की तस्वीर!

भारत के महान वैज्ञानिक जगदीशचंद्र बसु की तस्वीर ब्रिटेन के 50 पौंड के नए नोट पर छप सकती है। बैंक ऑफ इंगलैंड द्वारा 2020 से छपने वाले इन नए नोटों पर किसी वैज्ञानिक की तस्वीर लगाने की योजना है। बसु उन सैकड़ों वैज्ञानिकों में से एक हैं जिन्हें इसके लिए नामांकित किया गया है। ब्रिटिश राज के दौरान 1858 में भारत में जन्मे बसु को पौधों में जीवन साबित करने का श्रेय हासिल है। बसु संभावित वैज्ञानिकों की सूची में हाल ही में दिवंगत हुए महान वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग्स के साथ नामित हुए हैं। इस सूची में ब्रिटेन की पूर्व

Read More

बोले- पाकिस्तान फिर से ‘थोपा गया’ युद्ध नहीं लड़ेगा

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने ”आतंकवाद के खिलाफ युद्ध को देश पर” थोपा गया युद्ध करार दिया और अपने देश के अंदर ऐसा कोई युद्ध नहीं लड़ने का सोमवार को वादा किया। इमरान का यह बयान परोक्ष रूप से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमला है जिन्होंने बार बार आरोप लगाया है कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पाकिस्तान ने अमेरिका की मदद नहीं की। इमरान ने कहा कि हमने अपने देश के अंदर थोपा हुआ युद्ध अपने युद्ध की तरह लड़ा और इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ी। इससे हमारे सामाजिक-आर्थिक ताने-बाने को भी नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि हम

Read More

इन पांच रास्तों से भी पाकिस्तान से आ सकते हैं भारत

करतारपुर गलियारे का श्रेय लेने के लिए कांग्रेस और भाजपा में होड़ मची हुई है। नेतागण व्यक्तिगत तौर पर भी इसका श्रेय लेने पर आमादा हैं। इस कारण सोमवार को गलियारे का शिलान्यास कार्यक्रम शुरू होने से पहले विवाद पैदा हो गया। चुनावी लाभ पर नजर : आसन्न लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा, कांग्रेस से लेकर अकाली दल तक इसका लाभ लेने की कोशिश में हैं। इसी कारण गलियारे के शिलान्यास कार्यक्रम की रूपरेखा और अतिथियों के नामों में कई बार बदलाव हुए। शिलान्यास के समय बनाए जाने वाले मंच और पंडालों की संख्या से जुड़े फैसले भी बदले गए। शिलापट्ट

Read More

मुंबई हमले की बरसी पर बोले डोनाल्ड ट्रंप,

मुंबई आतंकवादी हमले की बरसी पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका भारत के साथ खड़ा है। ट्रंप ने ट्वीट किया, मुंबई आतंकवादी हमले की 10 वीं बरसी पर अमेरिका इस मामले में न्याय पाने की भारत की इच्छा के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा, इस हमले में छह अमेरिकियों सहित 166 निर्दोष लोग मारे गए थे। हम आतंकवादियों को कभी जीतने या जीत के करीब नहीं आने देंगे। इन हमलों में अपने पति और 13 साल की बच्ची को गंवाने वाली महिला किआ चेर ने ट्वीट के लिए राष्ट्रपति का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, यह

Read More

दुनिया की पहली मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता की रनरअप का 83 साल की उम्र में निधन

साल 1952 में आयोजित पहली मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में सेकेंड रनरअप रहीं डेसी मवराकी का एथेन्स में 83 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह ग्रीस की रहने वाली थीं। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद ग्रीस की राजधानी एथेन्स में पहली बार इस सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। मवराकी को सबसे खूबसूरत ग्रीस महिला का वोट मिला था। सम्मेलन का आयोजन सिन्टेग्ना स्क्वायर स्थित लग्जरी होटल में किया गया था। इस सम्मेलन में तत्कालीन ग्रीस के प्रधानमंत्री एलेक्जेंडर पेपोस और एथेनियन की हाई सोसाइटी ने शिरकत की थी। मवराकी को प्रसिद्ध यूनानी अभिनेत्री, गायक और राजनेता मेलिना मेर्कौरी द्वारा होस्ट

Read More

ईरान में 6.3 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप

ईरान की इराक से लगी पश्चिमी सीमा के निकट रविवार रात भूकंप के तेज झटकों की वजह से कम से कम 170 घायल लोग हो गये। ईरान की आपातकालीन सेवाओं के प्रमुख पीर हुसैन कोलीवंद ने यह जानकारी दी। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के अनुसार 6.3 तीव्रता वाला यह भूकंप केरमनशाह प्रांत के सरपोल-ए-जहाब इलाके में आया। इसका केंद्र जमीन से दस किलोमीटर नीचे था। हालांकि ईरान टीवी ने इसकी गहराई पांच किलोमीटर बताई है। यह भूकंप उथला था और यह गंभीर क्षति का कारण बन सकता है। इसका असर इराक की राजधानी बगदाद तक महसूस किया गया। अर्द्धशासकीय न्यूज एजेंसी फार्स ने

Read More

अमेरिका देगा 35 करोड़ मुंबई हमले में शामिल अपराधियों की पहचान बताने वाले को

अमेरिका ने 2008 के मुंबई हमले में शामिल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी या उसकी दोषसिद्धि के लिये सूचना देने वालों को 50 लाख डॉलर का इनाम देने की सोमवार को घोषणा की है। ट्रंप प्रशासन ने मुंबई हमले की 10वीं बरसी पर इस बड़े पुरस्कार (35 करोड़ रुपये से अधिक) की घोषणा की। इस हमले में लश्कर-ए-तैयबा के 10 पाकिस्तानी आतंकवादियों ने भारत की वित्तीय राजधानी पर हमला किया था जिसमें छह अमेरिकियों समेत 166 लोग मारे गए थे। यह कदम उपराष्ट्रपति माइक पेंस के सिंगापुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक करने के एक पखवाड़े से भी

Read More

तीन हमलावरों को मार गिराया, 2 पुलिसकर्मियों की मौत

पाकिस्तान के दक्षिणी शहर कराची में स्थित चीनी वाणिज्य दूतावास पर कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला कर दिया । पाकिस्तान पुलिस ने बताया है कि तीन आत्मघाती हमलावर भी इस हमले में मारे गए हैं। स्थानीय टीवी समाचार चैनल ‘जियो टीवी’ ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। जियो टीवी ने प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया कि कुछ अज्ञात हमलावरों के एक समूह ने कराची में चीनी वाणिज्य दूतावास के समीप गोलीबारी की और हथ गोले फेंके। रिपोर्ट के अनुसार तीन अथवा चार संदिग्धों ने वाणिज्य दूतावास में घुसने की भी कोशिश की। वाणिज्य दूतावास के

Read More

Scroll Up