बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व की निगरानी में होगी यूपी में चुनाव की तैयारी

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनावों की तैयारियों को भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व सीधे तौर पर अपनी निगरानी में रखेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों ते ताबड़तोड़ दौरे कर रहे हैं तो दूसरी तरफ अमित शाह ने संगठनात्मक मजबूती के कदम उठाने शुरू कर दिए है। सभी जिलों में लोकसभा चुनाव प्रभारियों के साथ प्रदेश स्तर पर भी संगठन में कुछ प्रमुख नेताओं को जोड़ा जाएगा। भाजपा के लिए उत्तर प्रदेश इसलिए भी सबसे अहम है, क्योंकि उसने मौजूदा लोकसभा की सबसे ज्यादा 71 सीटें यहीं से जीती हैं। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों में विपक्षी

Read More

चुनावी जंग में मजबूत गठबंधन

समाजवादी पार्टी सीटों के बटवारे में बसपा की जूनियर पार्टनर की भूमिका के लिए भी तैयार है। अखिलेश के लिए यह पहला लोकसभा चुनाव होगा जो उनकी अध्यक्ष होने व रणनीति दोनों का जायजा लेगा। अब उनके सामने चुनौती है कि इन सीटों पर सपा की गैरमौजूदगी से होने वाले नुकसान से कैसे निपटेंगे। यही नहीं टिकट काटे जाने से नाराज दावेदारों को भाजपा उम्मीदवार बनने से रोकने में उनके कौशल की परीक्षा होगी। भाजपा सपा-बसपा के संभावित बागियों को अपने पाले में करने की रणनीति बना रही है। सपा को इस खतरे का भी अहसास है। सपा-बसपा की कोशिश

Read More

भाजपा एक साथ चुनाव के पक्ष में,

भाजपा ने स्पष्ट किया है कि वह एक राष्ट्र एक चुनाव के पक्ष में पूरी तरह है। विधि आयोग के विचार विमर्श में भाजपा के न जाने पर पार्टी ने कहा है कि वह आयोग के सामने पूरी तैयारी से जाएगी और बताएगी कि एक साथ चुनाव किस तरह कराए जा सकते हैं। विधि आयोग ने बीते दो दिनों में विभिन्न दलों के साथ लोकसभा व विधनासभा चुनाव एक साथ कराने को लेकर उनकी राय जानी थी, जिसमें 13 दलों ने अपने विचार रखे थे। भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व सांसद अनिल बलूनी ने कहा है कि एक राष्ट्र

Read More

बिहार में एनडीए बेहतर काम कर रहा है,

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि एनडीए के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर अभी किसी गठबंधन का वजूद नहीं है। कोई गठबंधन सामने आए, तब तो उस पर कोई विश्लेषण किया जाए। एनडीए के खिलाफ गठबंधन अभी हवा में है। मुख्यमंत्री एक- अणे मार्ग में लोक संवाद कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए अच्छे ढंग से कार्य कर रहा है। कहीं कोई मतभेद नहीं है। जहां तक लोकसभा में सीट बंटवारे की बात है तो इसमें कोई हड़बड़ी नहीं है। वक्त का इंतजार कीजिए। समय आने पर इस पर बात

Read More

मेरे विदाई कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी का भाषण परंपरा के विपरीत:

अपने विदाई कार्यक्रम में एक साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई टिप्पणी का मुद्दा उठाते हुए पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने कहा है कि कई लोगों ने उनके उस बयान को इस तरह के मौके पर स्वीकृत परिपाटी से विचलन माना। दस अगस्त 2017 अंसारी का उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति के तौर पर दूसरे कार्यकाल का आखिरी दिन था। परंपरा के अनुसार राजनैतिक दल और सदस्य पूर्वाह्न सत्र में सभापति को धन्यवाद देते हैं। अंसारी ने कहा , ” प्रधानमंत्री ने इसमें भाग लिया और मेरी पूरी तारीफ करने के दौरान उन्होंने मेरे दृष्टिकोण में एक निश्चित

Read More

मिशन 2019: पीएम मोदी नोएडा, आजमगढ़, वाराणसी व लखनऊ को देंगे सौगात

सबसे ज्यादा 80 लोकसभा सीटों वाले यूपी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे तेज हो गए हैं। इसी महीने प्रधानमंत्री राज्य के नोएडा, आजमगढ़, वाराणसी और लखनऊ के दौरे पर आएंगे। इस दौरान वह विकास की कार्यों सौगात देंगे। जनसभाएं कर जनता से सीधे संवाद करेंगे।  इसकी शुरुआत आज (सोमवार से) नोएडा से हो रही है। इसके बाद वह आजमगढ़ व वाराणसी जाएंगे। इस महीने की 29 तारीख को वह लखनऊ आएंगे। इससे पहले 21 जुलाई को मोदी शाहजहांपुर आ सकते हैं। यहां उनका किसानों से संवाद का कार्यक्रम है। इसमें वह फसलों की खरीद मूल्य बढ़ाए जाने के निर्णय से

Read More

यूपी में जीत के लिए भाजपा तैनात करेगी ढाई लाख साइबर योद्धा

भारतीय जनता पार्टी 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए सोशल मीडिया को अपना अहम हथियार बनाने जा रही है। प्रदेश में 74 सीटों को जीतने और 51 फीसदी तक मत प्रतिशत बढ़ाने के लक्ष्य को लेकर चल रही भाजपा अपने गठित सभी एक लाख 30 हजार बूथों में हर एक पर दो साइबर योद्धा बनाने जा रही है। अगले दो महीनों में सभी बूथों पर पार्टी के दो लाख 60 हजार साइबर योद्धा खड़े हो जाएंगे। हर बूथ कमेटी में चिन्हित किए जाएंगे दो योद्धा भाजपा प्रदेश में एक लाख 47 हजार बूथों में अब तक एक लाख 30 हजार

Read More

मिशन-2019: अमित शाह बोले,

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को ताजनगरी में लगभग आठ घंटे ‘मिशन-2019’ को लेकर संगठन के साथ मंथन किया। यूपी में इस बार लोकसभा की 74 सीटें जीतने और 51 फीसदी वोट प्रतिशत जुटाने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक की तरह आक्रामक तेवर अपनाने की बात कही। साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं, तो यह कहकर र्कारूकर्ताओं में उत्साह जगाया कि विपक्षी पार्टियों में अकेले लड़ने का दम नहीं है इसलिए वह भाजपा के खिलाफ एकजुट हो रही हैं। अमित शाह ताजनगरी के निजी होटल में ब्रज, पश्चिम और कानपुर क्षेत्र की लोकसभा

Read More

12 जुलाई से बिहार दौरे पर अमित शाह,

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बिहार दौरे को लेकर प्रदेश भाजपा संगठन को दुरुस्त करने में जुट गई है। दौरे को लेकर बुधवार को भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने शाह के दौरे को लेकर विधायकों को आवश्यक निर्देश दिए। पार्टी नेताओं के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष 12 जुलाई बिहार आ रहे हैं। इस दिन वह कम से कम तीन अहम बैठक करेंगे। पार्टी के निर्वाचन प्रतिनिधियों, सांसद, विधायक, विधान, पार्षदों के साथ बैठक तय है। एक और बैठक प्रदेश पदाधिकारियों व प्रकोष्ठों के अध्यक्षों के साथ होनी है। वरिष्ठ

Read More

400 सीटों पर हर घर की जिम्मेदारी एक BJP कार्यकर्ता की होगी

मिशन 2019 की तैयारी में जुटी भाजपा बूथ स्तर से भी नीचे हर घर तक पहुंच का सूक्ष्म प्रबंधन (माइक्रों मेनेजमेंट) शुरू करने जा रही है। पार्टी देश की लगभग 400 लोकसभा सीटों पर हर घर की जिम्मेदारी एक कार्यकर्ता को देगी, जो संपर्क से लेकर मतदान सुनिश्चित होने तक काम करेगा। पार्टी की कोशिश मतदान बढ़ाना है, जिससे विपक्षी एकजुटता की कोशिशों को ध्वस्त किया जा सके। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह हर राज्य की लोकसभा टोलियों व चुनाव प्रबंधन से जुड़े तंत्र के साथ बैठके कर चुनावी तैयारियों को तेज करने में जुटे हैं। अभी तक लगभग 20 राज्यों

Read More

Scroll Up