राफेल सौदे में घोटाले के आरोप खारिज किए

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण शौरी और यशवंत सिन्हा द्वारा राफेल सौदे को लेकर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोप को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री के बयान पर विश्वास किया जाना चाहिए ना कि उन लोगों पर जिन्हें काम नहीं मिला। इसके साथ ही भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार विपक्ष के आरोपों के बाद मामले में पहले ही स्थिति साफ कर चुकी है। उन्होंने एक साक्षात्कार में ये बातें कही। भाजपा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि भाजपा 2019 में 2014 से भी ज्यादा बड़ा बहुमत हासिल करेगी। शाह ने कारोबारी मेहुल

Read More

चुनाव की रणनीति तय करने आज से मेरठ में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक शनिवार से मेरठ में शुरू हो रही है। सुभारति विश्वविद्यालय मेरठ में प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी माता दीन बाल्मिकी के नाम पर बने परिसर में होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय करेंगें।  उद्घाटन शनिवार को केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह तो समापन 12 अगस्त को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह करेंगे। कार्यसमिति की बैठक को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी संबोधित करेंगे। पहले पदाधिकारियों की बैठक कार्यसमिति की बैठक शुरू होने से पहले शनिवार को

Read More

लोकसभा चुनाव 2019:

लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा को जबर्दस्त टक्कर देने और उन्हें सत्ता से दूर करने के लिए विपक्ष पूरी जोर आजमाइस में लगा हुआ है। इस दौरान भाजपा के खिलाफ एक मजबूत मोर्चा की हिमायत करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा ने कहा है कि विपक्ष की ओर से किसी महिला के प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने के लिए भी वो सहमत हैं। देवगौड़ा ने कहा है कि वह तृणमूल कांग्रेस प्रमुख एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री पद का चेहरा बनाए जाने के खिलाफ

Read More

अमेठी से ही चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अगला लोकसभा चुनाव भी अमेठी सीट से ही लड़ेंगे। पर रायबरेली को लेकर संदेह है। पार्टी रणनीतिकारों का मानना है कि रायबरेली से कौन चुनाव लड़ेगा, यह अभी तय नहीं है। इस तरह की अटकलें लगाई जा रही है कि प्रियंका गांधी 2019 के रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़कर सक्रिय राजनीति की शुरुआत कर सकती हैं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता काफी वक्त से यह मांग करते रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि रायबरेली से यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी या प्रियंका गांधी में से कौन चुनाव कौन लड़ेगा, इसको लेकर परिवार में अभी कोई चर्चा नहीं हुई

Read More

संसद सत्र के बाद लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटेगी BJP

भाजपा संसद का मानसून सत्र खत्म होते ही पूरी तरह से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएगी। सत्र समाप्त होते ही भाजपा के चुनावी मिशन की संगठनात्मक रणनीति पर काम शुरू हो जाएगा। इससे पहले 18-19 अगस्त को दिल्ली में अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक करेगी, जिसमें संगठनात्मक तैयारियों की राज्यवार समीक्षा की जाएगी और चुनावी रणनीति पर चर्चा होगी। इसके बाद 28 अगस्त को दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में ही भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक होगी। इसमें मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री शामिल रहेंगे। इसे मुख्यमंत्री परिषद बैठक का नाम दिया गया है। सुशासन व विकास के

Read More

नए कानून लाकर दलित और मुस्लिमों को साधेगी BJP

लोकसभा चुनाव से पहले सामाजिक समीकरणों को साधने के लिए भाजपा ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। विपक्ष के पिछड़ा, दलित व मुसलमान कार्ड की काट के लिए केंद्र सरकार नए कानून लेकर आ रही है, ताकि इन वर्गों को सीधा संदेश दिया जा सके। इनमें राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने, एससी-एसटी कानून को फिर से पुराने रूप में लागू करने और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर के मुद्दे प्रमुख हैं। भाजपा नेतृत्व अपनी तैयारियों के बीच विपक्ष की महागठबंधन बनाने की तैयारियों पर भी नजर रखे हुए है। विपक्षी खेमा एकजुट होने पर पिछड़ा वर्ग, दलित और

Read More

‘गृहयुद्ध, रक्तपात’ बयान पर ममता बनर्जी के खिलाफ केस दर्ज

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। यह केस एनआरसी के मसले पर दिए गए उनके गृहयुद्ध और रक्तपात वाले बयान के बाद दर्ज किया गया है। असम के डिब्रुगढ़ में भाजपा युवा मोर्चा के तीन कार्यकर्ताओं ने शिकायत दर्ज कराई है। ममता बनर्जी पर बीजेपी पर एनआरसी के मुद्दे पर देश को तोड़ने का आरोप लगाया था। दिल्ली में इस मुद्दे पर बोलते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि राजनीतिक उद्देश्य से एनआरसी लाया गया है। उन्होंने आगे कहा, ‘हम यह नहीं होने देंगे। वे (बीजेपी) देश

Read More

मध्य प्रदेश चुनाव की तैयारी:

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत ओंकारेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना के साथ करेंगे। ओंकारेश्वर भगवान शिव का मंदिर है और राहुल गांधी खुद को शिव भक्त बता चुके हैं। ओंकारेश्वर मंदिर से चुनावी शंखनाद कर राहुल गांधी गुजरात-कर्नाटक की तरह हिंदुत्व कार्ड को मजबूत करने की कोशिश करेंगे। इसके साथ ओंकारेश्वर मंदिर से चुनाव प्रचार की शुरुआत के सियासी मायने भी हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी चुनावी यात्रा की शुरुआत महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना से की थी। इसलिए, कांग्रेस ने भी सॉफ्ट हिंदुत्व के कार्ड को आगे बढ़ाते हुए

Read More

यूपी में चार दलों का महागठबंधन तय,

यूपी में भाजपा के खिलाफ सपा-बसपा गठबंधन में अब कांग्रेस और रालोद के शामिल होने की राह बन गई है। बसपा, सपा, कांग्रेस व रालोद मिल कर हर सीट पर संयुक्त प्रत्याशी देंगे। लोकसभा चुनाव में भाजपा को इसके जरिए तगड़ी चुनौती मिल सकती है। कौन दल कितनी सीटों पर लड़ेगा? इस पर अंतिम निर्णय होना बाकी है। सूत्र बताते हैं तीन राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और बसपा समझौते को लेकर अभी बात बन नहीं पाई है। इस कारण भी यूपी में सीटों के बंटवारे को फैसला नहीं हो पा रहा है। पर, बताया जा रहा

Read More

भाजपा को मात देने को कांग्रेस बना रही रणनीति,

लोकसभा चुनाव में भाजपा को घेरने के लिए कांग्रेस चुनावी रणनीति बनाने में जुट गई है। पार्टी चार बड़े प्रदेशों में क्षेत्रीय दलों के साथ मिलकर भाजपा को चुनौती देने की तैयारी कर रही है। इन चारों राज्यों में लोकसभा की दो सौ से अधिक सीट हैं और कांग्रेस की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। ऐसे में पार्टी गठबंधन सहयोगी को ज्यादा अहमियत देगी। कांग्रेस की नजर उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और तमिलनाडु पर है। इन चारों राज्यों में लोकसभा की 207 सीट हैं। इनमें से भाजपा, सहयोगी दल और एआईडीएमके के पास 186 सीट हैं। एआईडीएमके सरकार का हिस्सा

Read More

Scroll Up