BJP ने कहा- सुषमा ने मुद्दे का खुद ही हल कर लिया है

बीजेपी ने सोशल मीडिया पर ट्रोल का मुकाबला कर रही विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का पार्टी द्वारा बचाव नहीं करने के आरोपों को तवज्जो नहीं दिया है। बीजेपी ने कहा, उन्होंने इस मुद्दे का खुद ही हल कर लिया है। प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने मंगलवार को कहा, पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी ने सुषमा के समर्थन में बोला है। पार्टी के प्रवक्ता सिंह और गडकरी से ऊपर नहीं हैं। उन्होंने हल्के फुल्के अंदाज में कहा कि सुषमा उन लोगों में शामिल हैं, जो दूसरों की सुरक्षा करती हैं और उन्हें उन जैसे लोगों

Read More

कांग्रेस ने प्रवक्ता पद के दावेदारों की परीक्षा

प्रदेश कांग्रेस दफ्तर का नजारा गुरुवार को किसी परीक्षा केन्द्र जैसा था। सुबह से करीब साढ़े पांच दर्जन परीक्षार्थी वहां जमा थे। दरअसल, प्रवक्ता पद पर चयन के लिए पार्टी ने बाकायदा लिखित और मौखिक परीक्षा आयोजित की थी। कांग्रेस दफ्तर में दिन भर चली इस कवायद का मकसद मीडिया विभाग का गठन करना है। कर्नाटक, मध्य प्रदेश और गुजरात में इसी आधार पर मीडिया विभाग का गठन हुआ है। अपराह्न 3:30 बजे राष्ट्रीय प्रवक्ता के आने के साथ लिखित परीक्षा का पर्चा बंटा। यूपी में कितने जिले, ब्लाक और मण्डल हैं।  2004 और 2009 में पार्टी को कितनी सीटें

Read More

बिहार में एनडीए एकजुट, सभी मिलकर चुनाव लड़ेंगे

एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर टकराव और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राजद सुप्रीमो लालू यादव से बात करने को लेकर मचे हंगामे के बीच केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने मोर्चा  संभाला है। पासवान ने दावा किया कि एनडीए में सबकुछ ठीक है। कोई कहीं नहीं जाएगा। एनडीए एकजुट होकर लोकसभा चुनाव लड़ेगा। रामविलास पासवान ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा नेताओं से बात की है। उन्होंने दावा किया कि नीतीश कुमार ने सिर्फ स्वास्थ्य जानने के लिए लालू को फोन किया था। इससे राजनीतिक चश्मे से नहीं देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार

Read More

उत्तर प्रदेश में सीएम योगी के नेतृत्व में 2019 का लोस

भाजपा उत्तर प्रदेश में 2019 का लोकसभा चुनाव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में ही लड़ेगी। साथ ही भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कुंभ आयोजन के जरिये देश में हिंदुत्व के एजेंडे को धार देंगे। इसमें संघ के सभी अनुसांगिक संगठनों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी। इसकी रूपरेखा मंगलवार को विश्व संवाद केंद्र में आयोजित भाजपा और संघ की समन्वय बैठक में बनाई गई। इस बैठक में संघ के दत्ताजी होसबोले, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, संगठन मंत्री सुनील बंसल के साथ ही पार्टी और संघ के तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Read More

आपराधिक मामलों के लिए बनेगी स्पेशल कोर्ट

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने आज सुबह कैबिनेट की बैठक बुलाई है। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार कैबिनेट बैठक में सांसदों और विधायकों के आपराधिक मामलों की जल्द सुनवाई के लिए इलाहाबाद में स्पेशल कोर्ट्स की स्थापना का फैसला किया जाएगा। लोहिया संस्थान बनेगा विश्वविद्यालय : कैबिनेट बैठक में लंबे समय से लंबित लखनऊ स्थित डा.राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान को विश्वविद्यालय का दर्जा देने के संबंध में फैसला किया जाएगा। इस फैसले के बाद लोहिया संस्थान स्वयं मेडिकल डिग्री देने में सक्षम हो जाएगा। पिछड़ों के लिए ट्रेनिंग योजना : कैबिनेट में पिछड़ा वर्ग के व्यक्तियों की प्रशिक्षण योजना

Read More

41 बीजेपी सांसद करते हैं फॉलो

दो अलग धर्म के जोड़े की शादी के पासपोर्ट विवाद में सुषमा स्वराज के पड़ने के बाद रविवार को विदेश मंत्री ट्विटर पर ट्रोल हो गईं। सुषमा के खिलाफ जो ट्विटर पर जो अपशब्द लिखे गये थे उनमें कुछ को उन्होंने खुद ही रि-ट्वीट भी किया है। हमारे सहयोगी अखबार हिन्दुस्तान टाइम्स के विश्लेषण में यह पता चला कि जिन ट्विटर एकाउंट्स से सुषमा स्वराज को ट्रोल किया गया था उनके 41 बीजेपी सांसद फॉलोअर्स है। उनमें कुछ केन्द्रीय मंत्री और कुछ लोकसभा का सांसद है जो उन ट्रोल करनेवाले ट्वीटर होल्डर में से कम से कम एक को फॉलो करते हैं।

Read More

अंडर ग्राउंड नहर से होगी खेतों में सिंचाई,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपनी एक दिवसीय मध्य प्रदेश यात्रा के दौरान प्रदेश सरकार की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेगें। इनमें एक सिंचाई परियोजना और शहरी परिवहन योजना शामिल हैं। प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए प्रधानमंत्री की प्रदेश यात्रा और विकास परियोजनाओं के लोकार्पण को अहम माना जा रहा है। मोहनपुरा सिंचाई परियोजना देश की ऐसी पहली ऐसी परियोजना है, जिससे सबसे लंबी प्रेशरयुक्त पाइप लाइन की अंडर ग्राउंड नहर से 1 लाख 35 हजार हेक्टेयर जमीन में सिंचाई की जाएगी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी प्रदेश यात्रा के

Read More

महागठबंधन को ममता का ‘झटका’,

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महागठबंधन की कोशिशों को झटका दिया है। तृणमूल कांग्रेस पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक में ममता ने बीजेपी, काग्रेस के साथ सीपीएम पर भी जोरदार हमला बोला। इसके साथ ही, उन्होंने इस दौरान बीजेपी को माओवादियों के साथ भी जोड़ा दिया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने बीजेपी, कांग्रेस, सीपीएम और माओवादियों पर आरोप लगाया कि बंगाल में उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ हाथ मिला लिए हैं। उन्होंने कहा कि कहा कि सीपीएम बीजेपी के चरणों में गिरी हुई है और डूबने से बचने के लिए उनके तिनकों का सहारा ले रही है। तो दूसरी

Read More

मिशन 2019: अपने नेताओं को ट्रेन करेगी भाजपा

लोकसभा चुनाव-2019 में भाजपा ने पिछड़ा वर्ग को एकजुट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा करने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए पहले भाजपा अपने नेताओं को प्रशिक्षित करेगी और उसके बाद यह नेता देशभर में पिछड़ा वर्ग के लोगों में जाएंगे। पार्टी का पिछड़ा वर्ग मोर्चा इसकी कमान संभालेगा। अभियान का मुख्य जोर उत्तर प्रदेश और बिहार पर रहेगा। भाजपा के प्रशिक्षण अभियान ने देश के विभिन्न वर्गों तक पहुंचने के लिए अपने अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, महिला और युवा मोर्चा के साथ बड़ा संपर्क अभियान शुरू करने का फैसला किया है। आधी से ज्यादा आबादी पिछड़ा

Read More

दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला तो 2019 लोकसभा चुनाव में आप करेगी भाजपा का समर्थनः

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को चौंकाने वाली घोषणा की है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रचार करेगी यदि दिल्ली को केंद्र सरकार की ओर से पूर्ण राज्य का दर्जा मिल जाए। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि मोदी सरकार ऐसा करने में नाकाम रही, तो पार्टी “बीजेपी दिल्ली छोड़ो” अभियान आयोजित करेगी। केजरीवाल ने विधानसभा में कहा, “मैं बीजेपी से कहना चाहता हूं, लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाए, लोगों का हर वोट बीजेपी के पक्ष में जाएगा और

Read More

Scroll Up