जानें बीजेपी और कांग्रेस के लिए क्या है इस चुनाव की अहमियत

कर्नाटक में शनिवार को 222 विधानसभा सीटों पर होने जा रहे चुनाव पर खास नज़र रखी जा रही है और ये चुनाव राष्ट्रीय राजनीति में बेहद महत्वपूर्ण है। दक्षिणी बेंगलुरू के जयानगर विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी उम्मीदवार के निधन के चलते वहां पर मतदान नहीं हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी हर चुनाव को जीवन और मौत का मिशन बनाकर लड़ती है। लेकिन, पिछले 22 वर्षों में अगर देखें तो जो पार्टी दिल्ली में सत्ता में होती है उसके उलट वहां पर सरकार बनती है। कर्नाटक जीत के लिए पार्टियों की जी-तोड़ कोशिशों की खास वजह है- कर्नाटक के लिए

Read More

अमित शाह बोले- भाजपा बनाएगी सरकार

कर्नाटक चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों की तरफ से एक दूसरे पर जोरदार निशाना साधा गया। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बेंगलुरू में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य की कांग्रेस सरकार पर जोरदार हमला बोला। अमित शाह ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की हालत काफी खराब हो चुकी है और हम इस बात के साक्षी है कि कई अधिकारी खुदकुशी कर रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सिद्धारमैया सरकार ने किसानों के लिए कुछ भी नहीं किया है और वे अपनी विफलता का जवाब देने के लिए भी तैयार नहीं है।

Read More

मेरी मां सोनिया गांधी कई भारतीयों से ज्यादा भारतीय हैं

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि उनकी मां और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) की चेयरपर्सन सोनिया गांधी कई भारतीयों से ज्यादा भारतीय हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सोनिया गांधी के विदेशी मूल के होने को लेकर की गई व्यक्तिगत टिप्पणी का जवाब देते हुए राहुल ने कहा कि इससे प्रधानमंत्री के स्तर का पता चलता है। मीडिया को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि मोदी के अंदर गुस्सा है। उनको हर किसी से गुस्सा है। सिर्फ मुझसे नहीं। उस गुस्से की गाज मुझ पर गिरती है, मैं उस गुस्से का तड़ित-चालक (लाइटनिंग रॉड) हूं। मैं उस

Read More

2019 में कांग्रेस बनी सबसे बड़ी पार्टी तो बन सकता हूं पीएम- राहुल

कर्नाटक में मतदान के सिर्फ पांच दिन शेष हैं। चुनाव प्रचार अपने चरम पर है। सभी दल रैली कर वोटरों को रिझाने में लगे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कर्नाटक में तूफानी रैली कर रहे हैं। आज राहुल बैंगलोर में हैं। यहां लोगों से बात करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने बयान दिया है कि अगर 2019 में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनी तो वे प्रधानमंत्री बन सकते हैं। जब राहुल गांधी से प्रधानमंत्री पद के लिए सवाल पूछा गया, कि क्या वे प्रधानमंत्री बनेंगे। तो उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी सत्ता में आती

Read More

तुमकुरु रैली में बोले पीएम मोदी, किसानों के कर्ज पर कांग्रेस राजनीति कर रही है

कर्नाटक चुनाव में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में सभी पार्टियां वोटरों को रिझाने में लगी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आज यहां रैली को संबोधित कर रहे हैं। तुमकुरु में रैली के दौरान पीएम ने कहा कि गरीब से गरीब व्यक्ति के जीवन में बदलाव कैसे आएं, इसके लिए यहां के संतो ने जो काम किए हैं, वे देश के लिए प्रेरणा देने वाले हैं।  इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भी हमला किया और कहा कि कांग्रेस किसानों के कर्ज पर राजनीति कर रही है। अपनी रैली की जानकारी देते हुए उन्होंने ट्विटर पर

Read More

कांग्रेस के दांव की काट और नाथपंथियों को लुभाने के लिए भेजे गए सीएम योगी

गुजरात, हिमाचल और त्रिपुरा के बाद अब कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्टार प्रचारक की भूमिका निभाने जा रहे हैं। वहां नाथ संप्रदाय का गहरा प्रभाव होने के कारण उन्हें त्रिपुरा की ही तरह बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा का मानना है कि कांग्रेस के अचूक लिंगायत दांव की काट के लिए प्रधानमंत्री मोदी के बाद योगी सर्वाधिक उपयुक्त प्रचारक साबित होंगे। कर्नाटक में नाथ संप्रदाय के 72 से ज्यादा मठ और मंदिर हैं। नाथ संप्रदाय की सबसे बड़ी पीठ गोरक्ष पीठ है जिसके महंत योगी आदित्यनाथ हैं। इस पीठ का महंत ही नाथ संप्रदाय के

Read More

चुनावी समर में आज से हुंकार भरेंगे पीएम मोदी

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। चुनाव जीतने को लेकर अब सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। आज (मंगलवार) 1 मई से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कर्नाटक के रण में उतरेंगे। पीएम मोदी आज यहां तीन रैलियों को संबोधित करने वाले हैं। कृष्ण मठ का करेंगे दौरा पीएम मोदी आज चामराजनगर जिले के सांथेमरहल्ली और बेलगावी के उडुपी और चिक्कोडी में रैलियों को संबोधित करेंगे। उडुपी रैली से पहले मोदी कृष्ण मठ का दौरा करेंगे और मठाचार्य से मुलाकात करेंगे। बता दें कि 12 मई को कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से

Read More

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एम्स में आरजेडी चीफ लालू यादव से की मुलाकात

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को दिल्ली स्थित एम्स में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की है। चारा घोटाला में दोषी लालू यादव फिलहाल स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते एम्स में अपना इलाज करा रहे हैं। दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई। इस दौरान लालू यादव के जल्‍द स्‍वस्‍थ होने की कामना करने के साथ ही राहुल ने राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा की। कांग्रेस और आरजेडी बिहार में सहयोगी पार्टियां हैं। 2015 में कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव का आरजेडी और जेडीयू के साथ मिलकर लड़ा था। अब जेडीयू महागठबंधन से बाहर है।

Read More

राहुल गांधी का BJP पर निशाना- केंद्र सरकार के काम से देश नाराज

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। रामलीला मैदान में पार्टी की ‘जन आक्रोश रैली’ में उन्होंने कहा कि बढ़ती बेरोजगारी, महिलाओं पर अत्याचार  और किसानों के मुद्दे पर प्रधानमंत्री चुप हैं। इन चार सालों में देश को बेरोजगारी और नफरत के सिवा कुछ नहीं मिला। इससे देश की जनता नाराज है। कार्यकर्ता ‘शेर का बच्चा’: पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद पहली रैली में राहुल गांधी काफी आक्रामक नजर आए। उन्होंने कहा कि  कांग्रेस का कार्यकर्ता ‘शेर का बच्चा’ है, इसको मारो-पीटो पर यह डरने वाला नहीं है। राहुल ने कहा कि कर्नाटक,

Read More

कांग्रेस ने जताई छेड़छाड़ की आशंका

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के विमान में गुरुवार सुबह तकनीकी गड़बड़ी आ गयी, जिसके बाद उसे उत्तरी कर्नाटक के हुबली हवाईअड्डा पर उतारना पड़ा। पार्टी ने इस मामले की जांच की मांग की है। नागरिक विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने नयी दिल्ली में कहा कि वह मामले की जांच करेगा। कर्नाटक पुलिस ने इस मामले में दो पायलटों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। हुबली-धारवाड़ की पुलिस उपायुक्त रेणुका सुकुमार ने कहा, ”हां, हमें विमान में अस्पष्ट गड़बड़ी की शिकायत मिली है। उन्होंने कहा, ”हमने आईपीसी की धारा 287 (मशीनरी के संबंध में लापरवाही) और 336 (दूसरों के जीवन या

Read More

Scroll Up