डोनाल्ड ट्रम्प के भारत आगमन के खिलाफ आसिफी मस्जिद में होगा विरोध प्रदर्शन

लखनऊ। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के भारत आगमन खिलाफ मजलिसे उलमाए हिन्द की जानिब से 21 फरवरी को नमाजे जुमा के बाद आसिफी मस्जिद में विरोध प्रदर्शन होगा। ज्ञात रहे कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 24 फरवरी को भारत के दौरे पर आ रहे हैं। ये प्रदर्शन अमेरिका की क्रूर नीतियों, मानवता विरुद्ध राजनीति एवं उसके आतंकवाद के खिलाफ किया जाएगा। अमेरिका ने जिस तरह इजराइल के साथ मिल कर सेंचुरी डील को लागू करने का एलान किया है और फिलस्तीन को उनके मौलिक अधिकारों से वंचित करने की साजिश रची है ,साथ ही यमन , शाम और इराक में

Read More

बजाज बाइक शोरूम में लगी भीषण आग, दमकल की 3 गाड़ियों ने पाया काबू

लखनऊ। मोहनलालगंज थाना क्षेत्र स्थित यूपीएएल सीमेंट फैक्ट्री के पास देखने को मिला है, जहां बजाज बाइक के शोरूम में भीषण आग लग गई। यह घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। घटना की सूचना पहुंचाने के करीब आधे घंटे बाद पहुंची दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद शोरूम में लगी आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार बाइक शोरूम के बगल में स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में देर रात आतिशबाजी हो रही थी। जिसके चलते बजाज बाइक शोरूम में भीषण आग लग गई। बता दें कि शोरूम के छत वाले हिस्से में

Read More

यूपी सरकार का बजट जनता की आकांक्षाओं के साथ छलावा: मायावती

लखनऊ। बसपा की अध्यक्ष मायावती ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार के बजट को जनता की अपेक्षाओं के साथ छलावा बताते हुये कहा है कि बजट में सरकार ने जो बड़े बड़े वादे और दावे किये हैं वे पूरी तरह से खोखले हैं। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मंगलवार को विधानसभा में बजट पेश किया। राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये ट्वीट कर कहा, ‘‘उप्र सरकार का आज विधानसभा में पेश बजट जनता की आशाओं व आकांक्षाओं के साथ छलावा है। इस बजट से प्रदेश का विकास और यहां की 22 करोड़ जनता

Read More

महिलाओ के नागरिकता कानून के विरोध ने किया दूसरे महिने मे प्रवेश

अब रात मे ठन्ड और दिन मे तेज़ घूप कर रही है महिलाओ को परेशान लखनऊ।  नागरिकता कानून एनआरसी एनपीआर के खिलाफ लखनंऊ के घण्टा घर मैदान मे महिलाओ द्वारा शुरू किए गए विरोध प्रदर्शन मे सैकड़ो महिलाओ ने एक महिना पूरा करते हुए महिलाओ के विरोध ने दूसरे महने मे प्रवेश कर लिया है। 17 जनवरी की दोपहर 20 महिलाओ ने नागरिकता कानून , एनआरसी एनपीआर के खिलाफ घण्टा घर के मैदान से विरोध की आवाज़ उठाई थी 20 महिलाओ की आवाज़ इतनी बुलन्द हुई कि इस विरोध प्रदर्शन में पूरे प्रदेश की महिलाओ ने शामिल होकर एक स्वर

Read More

मतगणना के शुरूआती रुझान आते ही जश्न में डूबे ‘आप’ कार्यकर्ता

लखनऊ। दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। दोपहर तक आए रुझानों ने चुनाव के बाद आए एक्जिट पोल पर मुहर लगा दी है। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। जनता ने मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के वादों और विकास कार्यों पर मुहर लगाते हुए भारी बहुमत से दोबारा आप को सत्ता सौंप दी है। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी करीब 58 सीटों पर आगे हैं, जबकि भाजपा 12 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। कांग्रेस और अन्य इस बार शून्य है। बडी जीत की ओर बढ़ रही आम

Read More

सोशल मीडिया पर विरोध का आवाहन करने वाले 21 नामज़द सैकड़ो अज्ञात के खिलाफ मुकदम दर्ज

दो गिरफ्तार पुलिस ने किए तमाम गाड़ियो के चालान लखनऊ।  लखनऊ के ऐतिहासिक घण्टा के मैदान मे सीएए एनआरसी के खिलाफ महिलाओ द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का सोशल मीडिया के ज़रिए लोगो से आवाहन करने के आरोप मे 21 लोगो को नामज़द करते हुए सैकड़ो अज्ञात लोगो के खिलाफ इन्स्पेक्टर ठाकुरगंज प्रमोद कुमार मिश्रा की तहरीर पर ठाकुरगंज थाने मे सोमवार की सुबह गम्भीर धाराओ मे मुकदमा दर्ज कर दो लोगो को गिरफ्तार किया गया है। मुकदमे मे नामज़द किए गए लोगो पर आरोप है कि धारा 144 लागू होने के बावजूद 17 जनवरी से

Read More

प्रमोशन में आरक्षण का समर्थन करती है समाजवादी पार्टी: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने सरकारी नौकरियों व प्रोन्नतियों में दलित-आदिवासियों को आरक्षण देने को अनिवार्य करने के बजाए उसे राज्य सरकारों के विवेक पर छोड़ने वाले उच्चतम न्यायालय के ताजा आदेश से असहमति जताते हुए इसके लिए भाजपा और उसकी सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है। बता दें कि समाजवादी पार्टी ने सोमवार को जारी बयान में कहा श्जिसकी जितनी हिस्सेदारी उसकी उतनी भागीदारीश् समाजवादी पार्टी प्रमोशन में आरक्षण का समर्थन करती है। जातिगत जनगणना हो जिससे पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों,सामान्य वर्ग को उनका संवैधानिक हक मिल सके। डॉ. लोहिया, बाबा साहब सामाजिक न्याय हेतु समानता के इन्हीं अवसरों के

Read More

नागरिकता कानून के खिलाफ घंटा घर मैदान मे 24वें दिन जारी रहा विरोध प्रदर्शन

रविवार को उमड़ा महिलाओ का जन सैलाब, विभिन्न जनपदो से आई महिलाए लखनऊ।  नागरिकता संशोधन कानून एनआरसी के खिलाफ पिछले 24 दिनो से लगातार लखनऊ के ऐतिहासिक घंटा घर के मैदान मे महिलाओ द्वारा किया जा रहा शान्तीपूर्ण विरोध प्रदर्शन आज भी जारी रहा। 17 जनवरी की दोपहर मात्र 20 महिलाओ द्वारा सीएए एनआरसी के विरोध मे शुरू किए गए शान्तीपूर्ण विरोध प्रदर्शन मे प्रदेश भर की महिलाओ ने भाग लिया और इस विरोध प्रदर्शन को ऐतिहासिक बना दिया लखनऊ के बाशिन्दो ने शायद इतने लम्बे समय तक चलने वाले आम महिलाओ का विरोध प्रदर्शन का पहले कभी नही देखा

Read More

रविशंकर प्रसाद के बयान से लखनऊ की प्रदर्शनकारी महिलाएं खुश

लखनऊ। घंटाघर पर सीएए और एनआरसी का 16 दिन से लगातार विरोध कर रही महिलाओं ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के उस बयान का स्वागत किया है, जिसमें उन्होंने दिल्ली शाहीनबाग में प्रदर्शनकारीयों से बात करने के संकेत दिये हैं। दरअसल, रविशंकर प्रसाद ने शनिवार को ट्वीट करते हुए कहा कि सरकार प्रदर्शनकारियों से बात करने को तैयार है, सीएए पर उनकी हर शंका दूर करने को तैयार हैं लेकिन उन्हें इसके लिए व्यवस्थित माहौल बनाना होगा। रविशंकर प्रसाद के इस ट्वीट पर घंटाघर पर प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा कि कोई अगर आगे बढ़कर बात करना चाहता है

Read More

घंटा घर पहुॅचे सात लोगो को पुलिस ने किया गिरफ्तार जबरन कैन्डिल मार्च निकालने टेन्ट लगाने का लगा इलज़ाम

19 दिसम्बर को हुए हिसंक प्रदर्शन मे प्रकाश मे तीन को हसनगंज पुलिस ने पकडा पीएफआई से जुड़े होने का शक लखनऊ।  नागरिकता कानून के खिलाफ पिछले 15 दिनो से घंटा घर मैदान मे विरोध प्रदर्शन कर रही महिलाओ को तो पुलिस आज तक घंटा घर से नही हटा सकी लेकिन इस बीच पुलिस ने महिलओ और पुरूषो के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर विरोध प्रदर्शन कर रही महिलाओ पर मनोवैज्ञानिक तरीके से दबाव बनाने का प्रयास ज़रूर किया लेकिन बावजूद इसके महिलाए आज भी उसी शिददत से विरोध प्रदर्शन कर रही है। विरोध प्रदर्शन के 15 दिन बाद आज ठाकुरगंज

Read More

Scroll Up