महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में शुक्रवार रात दो गुटों के बीच जमकर बवाल हुआ। महाराष्ट्र के गृहमंत्री दीपक केसरकर मुताबिक इस बवाल में दो लोगों की मौत हो गई है। केसकर ने बताया कि लोग अफवाहों पर ध्यान ना दें। उन्होंने बताया कि फिलहाल स्थिति काबू में है। केसकर ने कहा कि व्हाट्सएप के जरिए अफवाहें फैलाई जा रही है। बवालियों ने 40 दुकान में आग लगा दी और 50 गाड़ियां भी फूंक डाली। बताया जा रहा है घटना में कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बवाल अवैध रूप से लगाई गई पानी की पाइप लाइन काटने
Category: देश
उन्नाव रेप
राजनीतिक तौर पर बेहद संवेदनशील उन्नाव गैंगरेप केस में सीबीआई को मिले अहम सबूतों के बाद बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ पीड़िता की ओर से लगाए गए आरोपों को और बल मिला है। सीबीआई का कहना है कि उन्हें ऐसे सबूत मिले हैं, जिनसे कुलदीप सेंगर की इस मामले में संलिप्तता की बात सही साबित होती है। इसके अलावा मामले में पुलिस द्वारा शुरुआत में लापरवाही बरते जाने के भी सबूत मिले हैं। गौरतलब है कि पीड़िता ने यह आरोप लगाया था कि उत्तर प्रदेश के माखी गांव में पिछले साल 4 जून को विधायक सेंगर ने उसके साथ बलात्कार
आधार मामले की सुनवाई पूरी
सुप्रीम कोर्ट ने आधार और इससे संबंधित 2016 के कानून की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज सुनवाई पूरी कर ली। इन याचिकाओं पर कोर्ट फैसला बाद में सुनायेगा। चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने करीब चार महीने के दौरान 38 दिन इन याचिकाओं पर सुनवाई की। पीठ ने आज सभी संबंधित पक्षकारों को इस मामले में तत्काल अपनी लिखित दलीलें पेश करने का निर्देश दिया है। संविधान पीठ के अन्य सदस्यों में न्यायमूर्ति ए के सिकरी, न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर, न्यायमूर्ति धनन्जय वाई चन्द्रचूड और न्यायमूर्ति अशोक भूषण शामिल हैं।
मुश्किल में AAP: अरविंद केजरीवाल के रिश्तेदार विनय बंसल की मुश्किलें बढ़ीं
भ्रष्टाचार विरोधी इकाई ने पीडब्ल्यूडी घोटाले के सिलसिले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के एक रिश्तेदार को आज गिरफ्तार किया। एसीबी प्रमुख अरविन्द दीप ने बताया कि केजरीवाल के साढ़ू के बेटे विनय बंसल को आज सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। एसीबी ने पिछले साल नौ मई को तीन प्राथमिकियां दर्ज की थीं। इसमें से एक प्राथमिकी सुरेन्द्र बंसल द्वारा संचालित कंपनी के खिलाफ भी दर्ज हुई थी। सुरेन्द्र बंसल मुख्यमंत्री के साढू हैं। प्राथमिकी, रेणु कंस्ट्रक्शन (बंसल, कमल सिंह और पवन कुमार की स्वामित्व वाली) सहित तीन कंपनी के खिलाफ दर्ज की गयी थी। एक शिकायत में रोडस
नतीजे घोषित, 10वीं में यज्ञेश चौहान टॉपर, शिवकुमार ने 12वीं में किया टॉप, रिजल्ट चेक करें cgbse.nic.in पर
छत्तीसगढ़ स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने 10वीं (cgbse 10th result 2021) और 12वीं (cgbse 12th result 2021) का रिजल्ट बुधवार को घोषित कर दिया। राज्य के स्कूली शिक्षा मंत्री केदार कश्यप ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर परिणाम जारी किया। स्टूडेंट्स छत्तीसगढ़ स्कूल एजुकेशन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in पर चेक कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं में 77 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इसमें 79 प्रतिशत लड़कियों और 74 प्रतिशत लड़कों को सफलता मिली है। वहीं 10वीं में कुल 68.04 विद्यार्थी पास हुए हैं। इसमें 69.40 प्रतिशत लड़कियां और 66.00 प्रतिशत
10 ताकतवर शख्सियतों की फोर्ब्स सूची में नरेन्द्र मोदी शामिल
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फोर्ब्स की तरफ से जारी की गई सूची में दुनिया के 10 शक्तिशाली लोगों में शामिल किया है। जबकि, पहली बार ऐसा हुआ है कि सूची में रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को पीछे धकेलकर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पहला स्थान पाया है। फोर्ब्स की तरफ से साल 2021 के लिए जारी की गई 75 लोगों की सूची में मोदी को 9वां स्थान दिया गया है। फोर्ब्स ने कहा- “धरती पर करीब 7.5 बिलियन लोग हैं लेकिन इनमें से ये 75 महिलाएं और पुरूष दुनिया का रूख बदलते हैं। दुनिया के सबसे ताकतवार लोगों को लेकर फोर्ब्स की वार्षिक
प्रेमरोग से हारा ‘थैलेसीमिया
जीवनसाथी का समर्पण और प्यार व्यक्ति के जीवन से बड़ी से बड़ी बाधाओं को दूर करने में सहायक बन जाता है। फिर चाहें वो थैलेसीमिया जैसा गंभीर रोग ही क्यों न हो। दिल्ली के किरन और निखिल की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। किरन को शादी से पहले जब पता चला कि निखिल को थैलेसीमिया है तो भी वह पीछे नहीं हटी। किरन ने न सिर्फ निखिल से शादी की, बल्कि इलाज के दौरान भी साथ रहीं। निखिल अपने परिजनों के साथ द्वारका में दशरथपुरी में रहते हैं। उनकी किरन से शादी को तीन साल हो चुके हैं। निखिल
PSEB 10th Result 2021
PSEB 10th Results 2021: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट आज घोषित करेगा। लेकिन विद्यार्थी आज अपना रिजल्ट नहीं चेक कर पाएंगे। पंजाब बोर्ड की वेबसाइट Pseb.ac.in पर रिजल्ट कल यानी 9 मई को अपलोड किया जाएगा। रिजल्ट अपलोड होने के बाद ही विद्यार्थी अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इस बार रिजल्ट मीडिया के सामने नहीं घोषित किया जाएगा। बोर्ड के 40 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है। स्कूली शिक्षा मंत्री ओपी सोनी ने कहा है कि बोर्ड की जो पुरानी परंपरा चली आ रही है उसी के अनुसार रिजल्ट घोषित
कार्ल मार्क्स की 200वीं जयंती
कार्ल मार्क्स एक जर्मन दार्शनिक, अर्थशास्त्री और वैज्ञानिक समाजवाद के प्रणेता थे। कार्ल मार्क्स के विचार देश की सत्ता में महिलाओं और सर्वहारा वर्ग की हिस्सेदारी, पिछड़ों के अधिकारों का सम्मान और साथ लेकर चलने के इर्द-गिर्द घूमते हैं। इनके विचारों और समाजवाद को अपनाने और उनपर चलने वाले दुनिया के हर हिस्से में मौजूद हैं। भारत जैसे बड़े लोकतंत्र जहां गरीबी से निपटना एक बड़ी समस्या है, ऐसे देश में कार्ल मार्क की प्रासंगिकता बहुत है। मार्क्स का जन्म 5 मई 1818 में को त्रेवेस (प्रशा) के एक यहूदी परिवार में हुआ। 17 वर्ष की अवस्था में मार्क्स ने
राम रहीम की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
सुप्रीम कोर्ट से साध्वी यौन शोषण मामले में 20 साल की सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम को बड़ा झटका लगा है। शीर्ष अदालत ने शुक्रवार को पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर याचिका का खारिज कर दिया है। डेरा प्रमुख ने अपने पूर्व ड्राइवर खट्टा सिंह की अपील पर फिर से जांच शुरू करने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाई है। इस याचिका को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 7 मई को सुनवाई होगी। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने दोहरे हत्याकांड मामले में खट्टा सिंह की गवाही को लेकर आदेश दिया था कि दोनों ही मामलों में