बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद सपना चौधरी सुपरस्टार बन गई हैं। घर से बाहर आने के बाद सपना ने कई फिल्में और डांस शो साइन किए हैं। बीते दिनों फिल्म वीरे की वेडिंग में सपना आइटम सॉन्ग में ठुमके लगाती नजर आईं थी। उनके इस हरियाणवी गाने ने सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचाया था। और एक बार फिर सपना अपने स्टेज शो से अपना जादू बिखेरती नजर आ रही हैं। हाल ही में हरियाणा के झज्जर में सपना चौधरी के डांस शो में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। सपना ने कई इंग्लिश और
Author: admin
ब्रिटेन से 23 रूसी राजनयिक निष्कासित
ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने दक्षिणी इंग्लैण्ड में रूसी जासूस सर्गेई स्क्रीपल और उनकी बेटी पर रासायनिक हमला करने के मामले में बुधवार को रूस को जिम्मेदार ठहराया है। इसके साथ ही उन्होंने रूस के 23 राजनयिकों देश छोड़ने का आदेश देते हुए निष्कासित कर दिया है। साथ ही रूस के साथ सभी उच्च स्तरीय कूटनीतिक संबंध खत्म करने को कहा है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने रूसी संपत्तियों को भी जब्त करने की बात कही है। वहीं रूस ने भी साफ कर दिया है कि वह अपने खिलाफ होने वाली किसी भी कार्रवाई का जवाब देगा। थेरेसा ने कहा कि
नवाज शरीफ के घर के पास बम विस्फोट
पाकिस्तान के लाहौर प्रांत में बुधवार रात को पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के घर के पास हुए बम धमाके में सात लोगों की मौत हो गई जबकि 20 लोग घायल हैं। मृतकों में तीन पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। जबकि घायल चार पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर बनी हुई है। डीआईजी हैदर असरफ ने बताया कि यह धमाका रायविंड में पुलिस चेकपोस्ट को निशाना बनाकर किया गया जो शरीफ के घर से कुछ ही दूरी पर स्थित है। तबलीगी जमात को सुरक्षा प्रदान करने के लिए रायविंड में इस पुलिस चेकपोस्ट को बनाया गया था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया
21 साल की उम्र में हुए गंभीर बीमारी से पीड़ित
महान भौतिक वैज्ञानिक और ब्लैक होल का रहस्य बताने वाले स्टीफन हॉकिंग का बुधवार को कैंब्रिज में उनके आवास पर निधन हो गया। उनका निधन 76 वर्ष की आयु में हुआ। यहां पढ़ें स्टीफन हॉकिंग से संबंधित टाइमलाइन: 8 जनवरी, 1942: वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग का जन्म 8 जनवरी, 1942 को हुआ था। 1952: उन्होंने सेंट एल्बेंस स्कूल में जाना शुरू किया। 1959: ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में पढ़ने के लिए स्टीफन हॉकिंग को स्कोलरशिप मिली। वहां उन्होंने प्राकृतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की। 1962: कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में स्टीफन हॉकिंग ने कोस्मोलॉजी में रिसर्च शुरू की। 1963: साल 1963 में स्टीफन हॉकिंग 21 वर्ष की आयु
जानिए इस घातक बीमारी के बारे में जिससे 55 साल तक लड़ते रहे स्टीफन हॉकिंग
दुनिया के मशहूर वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग का गुरुवार को 76 की उम्र में निधन हो गया। इससे पहले हमने इस महान भौतिक विज्ञानी को लंबे अरसे तक एक व्हीलचेयर से चिपका देखा। दरअसल हॉकिंग 55 साल से एक बेहद घातक और जानलेवा बीमारी से लड़ते रहे। 8 जनवरी 1942 को ऑक्सफोर्ड में जन्में हॉकिंग को महज 21 साल की उम्र में एएलएस यानी एम्योट्रॉफिक लेटरल स्क्लेरोसिस नाम की खतरनाक बीमारी ने अपनी चपेट में ले लिया था। इस बीमारी ने उनके शरीर को बिल्कुल शक्तिहीन कर दिया था। लेकिन ये बीमारी विज्ञान में उनके योगदान को नहीं रोक सकी। यहां
गोरखपुर-फूलपुर के नतीजों से मिला 2019 का फॉर्मूला
लोकसभा उप चुनावों में भाजपा की हार और विपक्षी दलों के उम्मीदवारों की जीत का असर आने वाले समय में राष्ट्रीय राजनीति को भी प्रभावित कर सकता है। उत्तर प्रदेश की दो महत्वपूर्ण लोकसभा सीटों पर सपा और बिहार की एक लोकसभा सीट पर राजद की जीत से सबसे बड़ा फायदा विपक्ष को यह हुआ है। इससे उसके टूट रहे हौंसलों को बल मिला है। उत्तर प्रदेश की दोनों महत्वपूर्ण सीटों पर जिस प्रकार सपा-बसपा ने मिलकर भाजपा को पटखनी दी है, इस प्रकार का फार्मूला भविष्य में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में विपक्ष अन्य राज्यों या राष्ट्रीय
टीटीवी दिनाकरन ने की पार्टी के नाम की घोषणा
तमिलनाडु की सियासत में एक नई पार्टी का नाम जुड़ गया है। एआईएडीएमके के बागी नेता और आरके नगर से निर्दलीय विधायक टीटीवी दिनाकरन ने अपनी नई पार्टी की धोषणा कर दी है। कुछ समय पहले ही उन्होंने अपनी पार्टी बनाने का ऐलान किया था। इस नई पार्टी का नाम ‘अम्मा मक्कल मुनेंत्रा काजघम’ रखा गया है। पार्टी के चुनाव चिंह पर दिनाकरन ने कहा कि हम दो पत्तियों के निशान को लेने की कोशिश करेंगे। लेकिन जब तक ऐसा नहीं होता, तब तक हम प्रेशर कुकर के निशान का ही इस्तेमाल करेंगे। दिनाकरन ने यह भी कहा कि नए नाम और पार्टी के झंडे के साथ
नीरव मोदी ने पीएनबी के जिस ब्रांच में की थी धोखाधड़ी, वहां 9.1 करोड़ का फिर लगा चूना
नीरव मोदी कांड के बाद पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में अब एक और धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस धोखाधड़ी में बैंक को 9.1 करोड़ का चूना लगाया है। हैरानी की बात तो ये है कि यह फ्रॉड भी पीएनबी के मुंबई स्थित उसी ब्रांच में किया गया जिसमें नीरव मोदी ने 12,700 करोड़ की धोखाधड़ी की थी। पीएनबी के इस नए मामले में सीबीआई ने केस दर्ज कर लिया है। सीबीआई की वेबसाइट पर पोस्ट की गई की शिकायत के मुताबिक धोखाधड़ी का आरोप चंदरी पेपर एंड एलाय़ प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड पर लगाया गया है। 9.1 करोड़ की
MLA पर लगा ग्राम पंचायत सेक्रेट्री को पीटने का आरोप
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक रामगोपाल लोधी पर ग्राम पंचायत सेक्रेट्री के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, फिरोजाबाद के विधायक रामगोपाल लोधी ने सेक्रेट्री को बुलाया था, लेकिन सेक्रेट्री ने बाद में आने की बात कही। सेक्रेट्री के इस व्यवहार से विधायक लोधी बुरी तरह भड़क गए और उन्होंने सेक्रेट्री को पीट दिया। यही नहीं, विधायक के गनर ने भी सेक्रेट्री को जमकर पीटा और गालियां दीं। इस संबंध में सेक्रेट्री ने डीएम से शिकायत की है। डीएम ने कहा है कि सेक्रेट्री द्वारा तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। वहीं, विधायक के दोनों गनरों को
अंतिम घंटे में मुनाफावसूली से सेंसेक्स टूटा
बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शुरुआती बढ़त को बरकरार नहीं रख पाया और अंत में 61.16 अंक की गिरावट के साथ 33,856.78 अंक पर बंद हुआ। मुख्य रूप से कारोबार के अंतिम घंटे में मुनाफावसूली से सेंसेक्स में गिरावट दर्ज की गई। वहीं दूसरी ओर निफ्टी 5.45 अंक या 0.05 प्रतिशत मामूली बढ़त के साथ 10,426.85 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 10,478.60 से 10,377.85 अंक के दायरे में रहा। अफवाह के चलते हुआ नुकसान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का शेयर 5.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,892.45 रुपये पर पहुंच गया। कंपनी के शेयर में इस खबर के